Move to Jagran APP

आगरा में ठाकुरों की पंचायत को लेकर माहौल तनावपूर्ण, मोर्चे पर पुलिस

आगरा में एससी/एसटी एक्ट के खिलाफ आज खंदौली क्षेत्र के ठाकुरों के 22 गांवों की पंचायत की तैयारी है। इस पंचायत में भागवताचार्य देवकीनंदन ठाकुर के भी आने की चर्चा है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 09 Sep 2018 02:59 PM (IST)Updated: Sun, 09 Sep 2018 02:59 PM (IST)
आगरा में ठाकुरों की पंचायत को लेकर माहौल तनावपूर्ण, मोर्चे पर पुलिस
आगरा में ठाकुरों की पंचायत को लेकर माहौल तनावपूर्ण, मोर्चे पर पुलिस

आगरा (जेएनएन)। ताजनगरी आगरा में एससी-एसटी एक्ट के खिलाफ ठाकुरों की प्रस्तावित पंचायत को लेकर माहौल में काफी तनाव है। खंदौली के वाटरवक्र्स के क्षत्रिय सदन को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। यहां पर क्षत्रिय सभा के पदाधिकारियों को पुलिस ने नजर बंद कर दिया है। सीओ छत्ता कई थानों के पुलिस फोर्स को यहां तैनात किया गया है।

loksabha election banner

आगरा में एससी/एसटी एक्ट के खिलाफ आज खंदौली क्षेत्र के ठाकुरों के 22 गांवों की पंचायत की तैयारी है। इस पंचायत में भागवताचार्य देवकीनंदन ठाकुर के भी आने की चर्चा है। यहां पर बिना अनुमति पंचायत करने की आशंका को लेकर भारी तादाद में पुलिस बल तैनात है। यहां पर स्थिति तनावपूर्ण बनी है।

ग्रामीणों ने यहां पर जगह-जगह एससी-एसटी एक्ट विरोधी पोस्टर लगाए हैं।

इसके जवाब में पुलिस ने यहां धारा 144 लगे होने की चेतावनी के पर्चे लगाए हैं।

यहां के लोगों में भारत बंद के दौरान यमुना एक्सप्रेस वे और हाथरस रोड पर हुए उत्पात में मुकदमे दर्ज करने और कार्रवाई से काफी आक्रोश है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.