दिनदहाड़े 50 किलोग्राम चांदी के घुंघरू लूट भागे बदमाश, स्कॉर्पियो की तलाश में पुलिस
आगरा में सप्लाई देने के लिए दो बैगों में रखकर चांदी ला रहे थे कारीगर। स्कॉपियो ने टक्कर मार घायल किए कारीगर फिर की लूट की वारदात।
आगरा, जेएनएन। आगरा-मथुरा की सीमा पर स्थित कैलाश गांव सेहत के पास स्कार्पियो सवारों ने पल्सर सवार चांदी कारीगरों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। इसके बाद बाइक से गिरे 25-25 किलो चांदी के घुंघरू से भरे बैग लूट ले गए। बदमाशों के भागते ही घायलों ने कंट्रोल रूम को सूचना दे दी, तत्काल पहुंची पीआरवी ने घायलों को आगरा के रेनबो हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पुलिस लूटी चांदी की कीमत करीब आठ लाख रुपये मान रही है।
हाथरस जिले के सादाबाद थाना क्षेत्र के गांव घड़ी खेलिया निवासी बच्चू ङ्क्षसह पुत्र रामभरोसे और लोचन ङ्क्षसह पुत्र रघुवीर ङ्क्षसह चांदी के आभूषण बनाने के कारीगर हैं। दोनों 42 टंच चांदी के घुंघरू तैयार कर उन्हें 25-25 किलो के दो बैग में रखकर पल्सर बाइक से आगरा जा रहे थे। अक्सर ही वह बाइक से आगरा से चांदी लाकर उसके आभूषण बनाकर इसी तरह बाइक से आगरा दे आते हैं। मंगलवार उन पर भारी पड़ गया। दोपहर करीब सवा बजे जब वह बलदेव-आगरा मार्ग स्थित कैलाश गांव सेहत के पास से गुजर रहे थे, पीछे से आई स्कार्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह घायल होकर सड़क पर गिर गए। इसमें बच्चू को ज्यादा चोट आईं हैं। स्कार्पियो के साथ एक बजाज डिस्कवर भी चल रही थी, जिस पर दो युवक सवार थे। सभी फुर्ती से घुंघरू से भरे बैग स्कार्पियो में रख आगरा की ओर भाग गए। सूचना पर एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक बलदेव सुनील कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र की पुलिस भी आ गई। स्कॉर्पियो सवारों की तलाश में पुलिस ने नाकाबंदी भी की। लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लगा। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए टीमें गठित कर दी हैं।