Move to Jagran APP

सिख गुरुओं की शौर्य गाथा संरक्षित होंगी ताजनगरी में, जुटाई जाएंगी देशभर से पवित्र चीजें Agra News

म्यूजियम का नाम गुरु नानक देव और गुरु तेग बहादुर रखने की योजना है। खबर से शहर के सिख समाज में हर्ष है।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sat, 18 Jan 2020 05:45 PM (IST)Updated: Sat, 18 Jan 2020 05:45 PM (IST)
सिख गुरुओं की शौर्य गाथा संरक्षित होंगी ताजनगरी में, जुटाई जाएंगी देशभर से पवित्र चीजें Agra News
सिख गुरुओं की शौर्य गाथा संरक्षित होंगी ताजनगरी में, जुटाई जाएंगी देशभर से पवित्र चीजें Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। सिख सर्किट के विकास के साथ-साथ आगरा एवं लखनऊ में सिख म्यूजियम एवं शोध केंद्र बनाने का सुझाव दिया गया है। म्यूजियम का नाम गुरु नानक देव और गुरु तेग बहादुर रखने की योजना है। इस खबर से शहर के सिख समाज में हर्ष है।

prime article banner

म्यूजियम में सिखों के पहले गुरु नानक देव से लेकर दसवें गुरु गोविंद सिंह तक के जीवन परिचय होंगे। साथ ही गुरुओं की शौर्य गाथा और उनके बलिदान की कहानी भी होगी। सिख समाज के प्रमुख कार्यों को भी म्यूजियम में स्थान दिया जाएगा।

देश भर से जुटाई जाएंगी पवित्र चीजें

म्यूजियम के लिए देश भर से पवित्र चीजें जुटाई जाएंगी। गुरु गोविंद सिंह के हथियार हों या गुरु नानक देव की चरण पादुकाएं, म्यूजियम के लिए गुरुओं से जुड़ी हर चीज को एकत्र किया जाएगा।

पिछले साल रखा गया था प्रस्ताव

अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार परविंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने पिछले साल इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने प्रस्ताव रखा था। शुक्रवार को हुई मीटिंग के बाद आस जगी है। घोषणा होते ही आगरा और लखनऊ में म्यूजियम के लिए जमीन तलाशी जाएगी। ऐसा स्मारक बनाया जाएगा, जहां पर्यटक आएं।

आगरा की धरती पर पड़े हैं गुरुओं के चरण

सिख समाज के चार गुरुओं ने आगरा की धरती पर कदम रखे हैं। बंटी ग्रोवर ने कहा कि आगरा तो गुरुओं की नगरी है। चार सिख गुरुओं के कदम जहां पड़े, वहां गुरुद्वारे भी बने हैं। इनमें गुरु नानक देवी नया बांस लोहामंडी, गुरु हरगोविंद सिंह गुरुद्वारा दमदमा साहिब, गुरु तेगबहादुर के चरण गुरुद्वारा गुरु का ताल और गुरुद्वारा माईथान में पड़े थे। गुरु गोविंद सिंह गुरुद्वारा हाथीघाट और आगरा किला के अंदर बने गुरुद्वारा में रुके थे।

आने वाली पीढ़ी जानेगी इतिहास

गुरुद्वारा गुरु का ताल के प्रमुख संत बाबा प्रीतम सिंह ने कहा कि सिख म्यूजियम बनने से आगरा की धरती और पवित्र हो जाएगी। हम कोशिश करेंगे कि म्यूजियम में आने वाली पीढ़ी को सिख समाज के हर कार्य की जानकारी मिले। गुरुद्वारा माईथान के प्रधान कंवलदीप सिंह ने कहा कि इससे ज्यादा खुशी की बात कोई और नहीं हो सकती। हम आभारी हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के, जो लखनऊ के साथ आगरा को भी इस मुहिम में जोड़ रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.