विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ram Barat 2026: आगरा में 6 अक्टूबर को निकलेगी ऐतिहासिक श्रीराम बारात, 200 से अधिक झांकियां और बैंड होंगे शामिल

Published: Wed, 02 Sep 2026 09:10 AM (IST)

आगरा में श्रीरामलीला महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में हुई, जिसमें छह अक्टूबर को ...और पढ़ें

फाइल फोटो।

फाइल फोटो।

HighLights

  1. डीएम ने श्रीरामलीला महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की।

  2. छह अक्टूबर को 200 से अधिक झांकियों वाली श्रीराम बारात।

  3. जनकपुरी में एकीकृत कंट्रोल रूम, सफाई व सुरक्षा के निर्देश।

जागरण संवाददाता, आगरा। श्रीरामलीला महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। इस बैठक में श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल भी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने जनकपुरी में एकीकृत कंट्रोल रूम स्थापित करने के साथ ही सफाई, फागिंग, स्वास्थ्य, यातायात, विद्युत, प्रकाश और सुरक्षा व्यवस्था को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

छह अक्टूबर को ऐतिहासिक श्रीराम बारात निकाली जाएगी, जिसमें 200 से अधिक झांकियां और बैंड शामिल होंगे। बैठक में रामलीला मैदान, जनकपुरी और विभिन्न शोभायात्रा मार्गों पर प्रस्तावित विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा की गई।

श्रीरामलीला महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने कहा महोत्सव में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। जनकपुरी में एकीकृत कंट्रोल रूम बनाने के लिए नगर निगम, स्वास्थ्य, जलकल, जल निगम, वन विभाग, अग्निशमन, विद्युत, टोरेंट पावर और पुलिस के अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। सफाई और जल निकासी की विशेष व्यवस्था रखने के लिए प्रमुख नालों को ढकने, नाले-नालियों की सफाई, एंटी लार्वा छिड़काव और फागिंग के निर्देश दिए गए।

डीएम ने कहा- तय समय से पहले पूरी हो व्यवस्था

सड़क संपर्क, इंटरलाकिंग और साइड पटरी के कार्य भी समय पर पूरे करने को कहा गया। मार्गों पर लटक रहे डिस्क, केबल टीवी और इंटरनेट के बेतरतीब तारों को हटाने या व्यवस्थित करने, विद्युत लाइनों की मरम्मत और आवश्यक पेड़ों की छंटाई के आदेश दिए गए। जर्जर भवनों और गिरने वाले छज्जों को चिह्नित कर चेतावनी बोर्ड लगाने, सचल शौचालय उपलब्ध कराने और यातायात सुचारू रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश भी दिए गए। स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सकों की टीमें और एम्बुलेंस तैनात करने के लिए कहा गया।

शोभायात्रा और महोत्सव में श्रद्धालुओं को न हो समस्या

अग्निशमन विभाग को दमकल वाहनों के साथ छोटे अग्निशमन उपकरण मौके पर रखने के निर्देश दिए गए। सभी संबंधित विभागों को महोत्सव से जुड़े कार्यों के लिए नोडल अधिकारी नामित करने और स्थलीय निरीक्षण कर कार्य समय पर पूरा कराने को कहा गया।

अनंत चतुर्दशी से शुरू होगा महोत्सव

विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और महामंत्री राजीव अग्रवाल ने बताया आगरा की ऐतिहासिक श्रीरामलीला को भव्य और व्यवस्थित रूप में आयोजित किया जाएगा।

  • 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी और मुकुट पूजन के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा
  • 26 सितंबर को श्रीमनःकामेश्वरनाथ महाराज की मुकुट सवारी निकलेगी
  • 28 सितंबर को श्रीगणेश जी की सवारी
  • 29 सितंबर को रावण की दुहाई का नगर भ्रमण होगा
  • 30 सितंबर से रामलीला मैदान में मंचीय लीलाओं का शुभारंभ होगा
  • एक अक्टूबर को श्रीराम जन्मोत्सव होगा
  • दो अक्टूबर को सीता जन्मोत्सव
  • तीन अक्टूबर को ताड़का वध व पुष्प वाटिका
  • चार अक्टूबर को धनुष यज्ञ व लक्ष्मण-परशुराम संवाद
  • पांच अक्टूबर को जनकपुरी से निमंत्रण लीला आयोजित होगी
  • छह अक्टूबर को प्रभु श्रीराम की भव्य ऐतिहासिक बारात निकलेगी

200 से अधिक से झांकियां 

इस वर्ष श्रीराम बारात में 200 से अधिक झांकियां, अखाड़े और बैंड शामिल होंगे। झांकियों के माध्यम से धार्मिक प्रसंगों के साथ सामाजिक संदेश भी दिए जाएंगे। बैठक में एडीएम सिटी यमुनाधर चौहान, नगरा आयुक्त संतोष कुमार, अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार, डीएफओ राजेश कुमार, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित रावत, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग राघवेंद्र वर्मा, सहायक खाद्य आयुक्त महेंद्र श्रीवास्तव व अन्य मौजूद रहे।