Move to Jagran APP

मामूली विवाद बना जानलेवा, गोली चलने से युवक घायल, हालत गंभीर Agra News

एटा के जैथरा की घटना। जिला अस्पताल से किया आगरा रेफर। नींव भरने को लेकर हुआ था विवाद।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sun, 03 Nov 2019 05:24 PM (IST)Updated: Sun, 03 Nov 2019 05:24 PM (IST)
मामूली विवाद बना जानलेवा, गोली चलने से युवक घायल, हालत गंभीर Agra News
मामूली विवाद बना जानलेवा, गोली चलने से युवक घायल, हालत गंभीर Agra News

आगरा, जेएनएन। एटा के जैथरा क्षेत्र में नींव भरने के विवाद में युवक को गोली मार दी गई। स्वजनों द्वारा उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसकी हालत चिंताजनक देखते हुए उसे आगरा रेफर कर दिया है।

loksabha election banner

हत्या के प्रयास का यह मामला ग्राम मगरेसर में रविवार सुबह 10 बजे का है। गांव के निवासी 22 वर्षीय अखिल प्रताप के स्वजन अपनी जगह में नींव लगा रहे थे। वह हैंडपंप पर पानी भर रहा था तभी दूसरे पक्ष का राजकुमार उर्फ जुगेंद्र अपने साथियों समेत वहां पहुंच गया और नींव भरने का विरोध करने लगा। पानी लेकर मौके पर पहुंचे अखिल प्रताप ने हस्तक्षेप किया तो राजकुमार ने साथियों की मदद से उसे गोली मार दी। पेट में गोली लगने से वह घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से भाग निकले।

गोली लगने से घायल को स्वजनों द्वारा जिला अस्पताल के आपात कक्ष में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत ङ्क्षचताजनक देखते हुए उसे आगरा रेफर कर दिया। एसओ जैथरा सतपाल भाटी ने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपितों की तलाश की थी, लेकिन हाथ नहीं लगे। घटना के संबंध में घायल के परिजनों की ओर से पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।

...तो टल सकती थी वारदात

ग्रामीणों का कहना है कि दो दिन पूर्व नींव खोदने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। राजकुमार ने अखिल की मारपीट कर दी थी। उसने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर भी दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की होती तो यह वारदात टल सकती थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.