Viral Fever in UP: फीरोजाबाद में प्रसपा मुखिया शिवपाल यादव ने जाना बीमार बच्चों का हाल
Viral Fever in UP शिवपाल ने दौरे के दौरान कहा कि फीरोजाबाद में गंदगी और जलभराव से डेंगू और वायरल की बीमारी फैल रही है। जिसके कारण प्रत्येक दिन मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। प्रदेश सरकार को यहां विशेष इंतजाम करने चाहिए।
आगरा, जेएनएन। फीरोजाबाद जिले में फैले डेंगू को लेकर सियासत गरमाने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के बाद रविवार को प्रसपा मुखिया शिवपाल यादव ने 100 शैय्या अस्पताल पहुंचकर बीमार बच्चों का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद में गंदगी और जलभराव से डेंगू और वायरल की बीमारी फैल रही है।
दोपहर 12 बजे प्रसपा मुखिया शिवपाल यादव अपने काफिले के साथ 100 शैय्या अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वार्ड 1 और 2 में भर्ती बच्चों और उनके परिवार वालों से बातचीत की। इसके बाद मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि फीरोजाबाद में गंदगी और जलभराव से डेंगू और वायरल की बीमारी फैल रही है। जिसके कारण प्रत्येक दिन मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। प्रदेश सरकार को यहां विशेष इंतजाम करने चाहिए। इस दौरान सिरसागंज विधायक हरिओम यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप छोटू, जिला अध्यक्ष अजीम भाई सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे