Move to Jagran APP

मैनपुरी में बोले शिवपाल, भाजपा सरकार में हर वर्ग बेचैन Agra News

प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने साथा केंद्र व प्रदेश सरकार पर निशाना। औरंध में किया जाहरवीर गोगा मंदिर व गोशाला का उदघाटन।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Mon, 09 Sep 2019 06:15 PM (IST)Updated: Mon, 09 Sep 2019 11:00 PM (IST)
मैनपुरी में बोले शिवपाल, भाजपा सरकार में हर वर्ग बेचैन Agra News
मैनपुरी में बोले शिवपाल, भाजपा सरकार में हर वर्ग बेचैन Agra News

आगरा, जेएनएन। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार को केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। शिवपाल ने कहा है कि भाजपा सरकार में किसान, नौजवान, छात्र, व्यापारी सहित हर वर्ग परेशान है। सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली बीजेपी सरकार हर मोर्चे पर विफल है।

prime article banner

प्रसपा अध्यक्ष सोमवार को मैनपुरी के ग्राम औरंध में गोगा जाहरवीर बाबा मंदिर व गोशाला के उदघाटन में आए थे। यहां शिवपाल सिंह यादव ने कहा के किसान, छात्र, बेरोजगार, किसानों की समस्या को देखते हुए प्रसपा लड़ाई लड़ रही है। भाजपा के लोग सिर्फ झूठ की राजनीति करते हैं और झूठ को भी सौ बार बोलते हैं, ताकि जनता भ्रमित होकर सच मानने लगे। देश में बेरोजगारी व भ्रष्टाचार बढ़ता चला जा रहा है। सरकार ने वादा किया था कि किसानों की आय दोगुनी करेंगे, नौजवानों को नौकरी देगी, बिजली 24 घंटे देंगे। बिजली तो दी नही बल्कि दाम बढ़ा दिए। उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर प्रहार करते हुए कहा कि कोई भी पार्टी उत्तर प्रदेश की सड़कों पर नहीं उतर रही है। प्रसपा अकेली ऐसी पार्टी है जो कानून व्यवस्था को लेकर राजभवन, डीजीपी मुख्यालय, का घेराव कर चुकी है।

प्रसपा अध्यक्ष ने दावा की वर्ष 2022 में प्रदेश में उनकी ही सरकार बनेंगी। इस अवसर पूर्व राज्यमंत्री सुभाषचंद्र यादव, जिलाध्यक्ष वोट ङ्क्षसह यादव, प्रगतिशील सपा लोहिया के प्रदेश महासचिव अमित यादव, डॉ रामकुमार यादव, अरविंद यादव, निर्दोष यादव, सचिन यादव, नीरज यादव, देश दीपक यादव, शिवम यादव, आदि मौजूद रहे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.