आगरा, जागरण संवाददाता। कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर इन दिनों आगरा में हैं। अपनी मां का 87वां जन्मदिन मनाने के लिए शशि थरूर आगरा में आए थे। गुरुवार को ताजमहल देखने के बाद शुक्रवार को परिवार सहित वे आगरा किला पहुंचे। यहां उन्होंने गाइड से आगरा फोर्ट के बारे में जानकारी ली। शशि थरूर से जब बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने पर्सनल विजिट बताते हुए बात करने से इनकार किया। थरूर की मां सुलेखा मेनन का आज 87वां जन्मदिन है।
वर्ष 1996 में ताजमहल देखने आगरा आए थे थरूर
कांग्रेस नेता शशि थरूर अपनी मां मां सुलेखा मेनन और छोटी बहनों शोभा व स्मिता के साथ आए आए हैं। शशि थरूर अपने स्वजनों के साथ शुक्रवार को आगरा किला पहुंचे। उन्होंने आगरा किला के इतिहास, वास्तुकला, पच्चीकारी आदि के बारे में गाइड से विस्तृत जानकारी की। गुरुवार को उन्होंने ताजमहल देखा था और गाइड को बताया था कि 26 वर्ष पूर्व वर्ष 1996 में उन्होंने ताजमहल देखा था। तब से अब तक काफी बदलाव हुआ है। यह काफी साफ नजर आ रहा था। स्मारक में साफ-सफाई भी अच्छी थी। सुरक्षा पहले से बेहतर हुई। स्मारक के बाहर रोड अौर एप्रोच अच्छी है।
ये भी पढ़ें...
पुरानी यादों को ताजा करने के लिए खिचाएं थे फोटो
थरूर की मां सुलेखा मेनन ने करीब चार दशक और बहनों ने दो दशक पूर्व ताजमहल देखा था। गाइड हेमंत गुप्ता ने थरूर आैर उनके स्वजनों को ताजमहल का भ्रमण कराया था। बता दें कि शशि थरूर ने हाल ही में कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था, लेकिन मल्लिकार्जुन खड़गे से हार गए थे।