विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shardiya Navratri 2022: फारूख और फरजाना रखते हैं व्रत, सांप्रदायिक सौहार्द की नजीर पेश कर रहीं आगरा की जेल

By Ali AbbasEdited By: Abhishek Saxena
Published: Sun, 02 Oct 2022 04:43 PM (IST)

Shardiya Navratri 2022 आगरा के केंद्रीय कारागार में 670 बंदियों में 11 मुस्लिम बंदी रख रहे व्रत। जिला जेल में ...और पढ़ें

Shardiya Navratri 2022: आगरा की जेल में नवरात्र का व्रत रखने वाले बंदी।
Shardiya Navratri 2022: आगरा की जेल में नवरात्र का व्रत रखने वाले बंदी।

अली अब्बास, आगरा। तारीफ कहूं मैं क्या क्या कुछ, दुर्गा जी के दरसन की। उस मंडल में ऊंचे गुम्मट जो देवी आप विराजन हैं। मां दुर्गा पर लिखी नजीर अकबराबादी की ये कविता केंद्रीय और जिला कारागार में बंद फारूख शाहिद, फरजाना और नगीना को भी प्रेरित करती है। इन चारों समेत 21 मुस्लिम बंदी नवरात्र के व्रत पूरी श्रद्धा के साथ रखते हैं।

जिला जेल में 534 बंदियों ने रखा नवरात्र का व्रत

आगरा की जिला एवं केंद्रीय कारागार सांप्रदायिक साैहार्द की उदाहरण हैं। जिला जेल में वर्तमान में 534 बंदियों ने व्रत रखा जा रहा है, जिनमें दस बंदी मुस्लिम हैं। इसमें दो महिला मुस्लिम बंदी भी शामिल हैं। केंद्रीय कारागार में वर्तमान में डेढ़ बंदी निरुद्ध हैं। जिसमें 670 बंदी नवरात्र के व्रत रख रहे हैं। इनमें 11 मुस्लिम बंदी भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें... Agra News: संजय प्लेस में कभी यहां थी अमर सिंह राठौर की कचहरी, जुड़े हैं सेंट्रल जेल से भी तार

केंद्रीय कारागार में वर्तमान में डेढ़ हजार से अधिक बंदी निरुद्ध हैं। इनमें कई सौ मुस्लिम बंदी भी हैं। जो हर त्योहार और धार्मिक आयोजन को मिलजुल कर मनाते हैं। इनमें नवरात्र के व्रत भी हैं। मुस्लिम बंदी पूरे नौ दिन तक पूरी श्रद्धा के साथ नवरात्र के व्रत रखते हैं। नियमित रूप से पूजा में शामिल होते हैं।

केंद्रीय कारागार में व्रत रखने वाले बंदी

हुसैन, शाहिद, फारूख, रियाजउद्दीन, दिलदार, जाहिद, आसिफ, वसीम, अली मोहम्मद, हबीब और मेहम

जिला जेल में व्रत रखने वाले बंदी

अमान, इमरान, मुकीम, अकरम, आरिफ, सलमान, आरिफ, फिरोज़, फरजाना और नगीना

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सजाते हैं झांकी

केंद्रीय और जिला कारागार में मुस्लिम बंदी सिर्फ नवरात्र के व्रत ही नहीं रखते हैं, वह हर वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कारागार परिसर में मनमोहक झांकियां सजाते हैं। इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नदीम, अास मोहम्मद और सुल्तान समेत दर्जनों बंदियों ने झांकी सजाईं थीं।

ये भी पढ़ें... Supreme Court on Taj Mahal: एडीए का नया आदेश, नया सामान नहीं खरीदें ताजमहल के आसपास के दुकानदार

जेल में मुस्लिम बंदी भी नवरात्र के व्रत रख रहे हैं। व्रत रखने वाले बंदियों के लिए फल एवं दूध की व्यवस्था की जाती है। - पीडी सलौनिया जिला जेल अधीक्षक