Move to Jagran APP

NHAI: बस थोड़ा इंतजार और फिर आगरा से कानपुर हाईवे पर भरिएगा फर्राटा

दस अक्टूबर से चालू होगा शाहदरा फ्लाईओवर। आगरा से कानपुर की लेन होगी चालू एनएचएआइ आगरा खंड ने शुरू की तैयारी।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Sat, 19 Sep 2020 08:51 AM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 08:51 AM (IST)
NHAI: बस थोड़ा इंतजार और फिर आगरा से कानपुर हाईवे पर भरिएगा फर्राटा
NHAI: बस थोड़ा इंतजार और फिर आगरा से कानपुर हाईवे पर भरिएगा फर्राटा

आगरा, जागरण संवाददाता। नेशनल हाईवे-19 स्थित शाहदरा फ्लाईओवर दस अक्टूबर से चालू होगा। सबसे पहले आगरा से कानपुर लेन चालू होगी। तीन सप्ताह के बाद दूसरी लेन कानपुर से आगरा पर वाहन फर्राटा भर सकेंगे। राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा कराया जा रहा यह कार्य निर्धारित अवधि से कुछ विलंब से पूरा हाेने जा रहा है। वर्तमान में आगरा से फीरोजाबाद जाने वाले वाहनों को रोजाना यहां जाम की समस्‍या से दो-चार होना पड़ रहा है। फ्लाईओवर के शुरू होते ही जाम के झाम से मुक्ति मिल जाएगी।

loksabha election banner

आगरा से इटावा खंड को छह लेन किया जा रहा है। गल्ला मंडी, शाहदरा के सामने जाम के झाम को देखते हुए फ्लाईओवर बन रहा है। दो साल पूर्व इसका कार्य चालू हुआ था। दिसंबर 2020 तक काम पूरा होना है। अब तक 80 फीसद निर्माण पूरा हो चुका है। पहली लेन पर डामर बिछ चुका है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ), आगरा खंड के एक अधिकारी ने बताया कि फ्लाईओवर को चालू करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

फ्लाईओवर में लगा है साउंड रिफलेक्टर

आगरा में पहला फ्लाईओवर है जिसमें साउंड रिफलेक्टर लग रहा है।

फैक्ट फाइल

- शाहदरा फ्लाईओवर की लंबाई 1.2 किमी है।

- फ्लाईओवर की चौड़ाई 25 मीटर है।

- फ्लाईओवर की ऊंचाई साढ़े छह मीटर है।

- फ्लाईओवर में चार स्पान और 24 गर्डर हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.