Move to Jagran APP

Flyover in Agra: दूर हुआ जाम का झंझट, आज से शाहदरा फ्लाईओवर पर भरिए फर्राटा

Flyover in Agra तीन साल में बनकर तैयार हुआ फ्लाईओवर। गल्ला मंडी के सामने जाम से मिलेगी निजात। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा आगरा-इटावा खंड को छह लेन किया जा रहा है। लाकडाउन में शाहदरा फ्लाईओवर का कार्य ठप रहा।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Thu, 12 Nov 2020 09:06 AM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2020 09:06 AM (IST)
Flyover in Agra: दूर हुआ जाम का झंझट, आज से शाहदरा फ्लाईओवर पर भरिए फर्राटा
एनएचएआइ टीम ने बुधवार को फ्लाईओवर की तीन चक्रों में जांच की।

आगरा, जागरण संवाददाता। नेशनल हाईवे-19 स्थित शाहदरा फ्लाईओवर गुरुवार शाम से चालू हो जाएगा। तीन साल में बनकर तैयार हुए फ्लाईओवर से गल्ला मंडी के सामने जाम की समस्या खत्म हो जाएगी।

loksabha election banner

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा आगरा-इटावा खंड को छह लेन किया जा रहा है। इसी के तहत शाहदरा चुंगी फ्लाईओवर (प्राचीन हनुमान मंदिर, झरना नाला से मंडी समिति के पास तक) बनाया जा रहा है। लाकडाउन में शाहदरा फ्लाईओवर का कार्य ठप रहा। एनएचएआइ टीम ने बुधवार को फ्लाईओवर की तीन चक्रों में जांच की। जांच में फ्लाईओवर फिट मिला। गुरुवार शाम से फ्लाईओवर को चालू कर दिया जाएगा।

फैक्ट फाइल

- शाहदरा फ्लाईओवर की लंबाई 1.6 किमी है।

- फ्लाईओवर की चौड़ाई 27 मीटर है।

- खंभों की ऊंचाई 5.5 मीटर है।

- स्पान की संख्या तीन और 24 गर्डर हैं।

- एक स्पान में आठ गर्डर रखे गए हैं।

- फ्लाईओवर की कुल लागत 35 करोड़ रुपये है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.