Move to Jagran APP

सपा महिला सभा से सात का इस्तीफा

आगरा: सपा महिला सभा की पदाधिकारियों के बीच आरोप प्रत्यारोप के बाद इस्तीफे का दौर शुरू हो गया है। गु

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jun 2018 08:32 AM (IST)Updated: Fri, 22 Jun 2018 08:32 AM (IST)
सपा महिला सभा से सात का इस्तीफा
सपा महिला सभा से सात का इस्तीफा

आगरा: सपा महिला सभा की पदाधिकारियों के बीच आरोप प्रत्यारोप के बाद इस्तीफे का दौर शुरू हो गया है। गुरुवार को छह पदाधिकारियों ने महिला सभा की अध्यक्ष पर दु‌र्व्यवहार का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया। इन आरोपों को गलत बताते हुए अध्यक्ष का कहना है कि इन सभी को 25 जून को पद से हटाया जाना था।

loksabha election banner

तीन महीने पहले सपा महिला सभा की अध्यक्ष मोनिका नाज खान को बनाया गया था। इसके बाद सभा के अन्य पदाधिकारी बनाए गए। इसके बाद से ही पदाधिकारियों द्वारा बनाए गए सदस्यों को लेकर विवाद चल रहा था। ऐसे में उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी नेहा शर्मा, कोषाध्यक्ष शबनम खान, सचिव अनीता के साथ ही सदस्य राजदेवी, नगमा, यशोदा, कमलेश ने इस्तीफा दे दिया। इन सभी ने दु‌र्व्यवहार का आरोप लगाते हुए पद से इस्तीफा दिया है। मगर, पार्टी के लिए काम करती रहेंगी। महिला सभा की अध्यक्ष मोनिका नाज खान का कहना है कि पदाधिकारियों द्वारा बनाए गए सदस्य बैठक में नहीं आते थे, इनका किराया मांगा जाता था। इन्हें 25 जून को होने वाली पार्टी की बैठक में पद से हटाया जाना था, इसकी जानकारी होने के बाद इस्तीफा देने की बात कही जा रही है। अभी इस्तीफा का पत्र नहीं मिला है।

एचएन चतुर्वेदी अध्यक्ष, अशोक गुप्ता बने सचिव

आगरा: ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन की आगरा मंडल इकाई का त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न हो गया। निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुमार के निर्देशन में निर्विरोध संपन्न हुए चुनाव में एचएन चतुर्वेदी को अध्यक्ष और अशोक गुप्ता को सचिव चुना गया। वहीं टीकम दास व सुरेंद्र कुमार को उपाध्यक्ष, राजवीर चंदेल व राजीव कपूर को सह सचिव, आरके टंडन को संगठन सचिव, यूवी अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, साधना शर्मा को सह कोषाध्यक्ष एवं उपेंद्र श्रीवास्तव, पंकज राठौर, कुमार गौरव गोयल को सदस्य चुना गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.