आगरा का अपने सपूत को आखिरी सलाम... ये तस्वीरें देख आपकी भी भर आएंगी आंखें
न्यू आगरा क्षेत्र के सरन नगर से निकली शहीद पृथ्वी सिंह चौहान की अंतिम यात्रा। दयालबाग से लेकर ताजगंज मोक्षधाम तक उमड़ा जन सैलाब। जय हिंद और पृथ्वी सिंह अमर रहें के लगते नारे। सड़कों फूलों से लदे ट्रक में ले जाया गया शहीद का शव।
आगरा, जागरण संवाददाता। बलिदानी के बलिदान को ताजनगरी का सलाम। आखिरी सलाम लेकिन याद रहेगी हमेशा। न भूल पाएगा ये शहर, न भूल पाएंगे शहरवासी। देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत के सारथी, हां सारथी कहना ही सही होगा। नाम पृथ्वी सिंह चाैहान, जितना भारी भरकम नाम उतनी ही भारी भरकम हिम्मत। जांबाजी। बेशक कोशिश तो बहुत की होगी मौत को मात देने की लेकिन अफसोस शिकस्त मिली लेकिन ये शिकस्त दे गइ शहीद होने का गौरव। देश के लिए मर मिटने का गौरव। हैलीकाप्टर क्रेश हादसे में शहीद हुए विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चाैहान की अंतिम यात्रा, मृत्यु के बाद सफर पर निकलने की यात्रा जब उनके सरन नगर, दयाल बाग स्थित निवास से निकली तो जैसे आगरा शहर ही पूरा उमड़ पड़ा। आखिरी सलामी एयरफोर्स के जवानों को देनी थी लेकिन अंतिम प्रणाम करने में आगरा वाले भी पीछे न रहे। आइये तस्वीरों में देखें एक शहीद की आगरा की इस धरा से कैसे हुइ अंतिम विदाइ...
ओ जाने वाले लौटकर आना...शहीद की पत्नी अपने पति को अंतिम विदाइ देते हुए।
पापा आप बहुत याद आओगे...शहीद के शव के पास बिलखते उनके बच्चे।
वीर सपूत तुम्हें नमन, अपने एक जांबाज अफसर को अंतिम सलाम करते वायु सेना के अधिकारी।
सरन नगर, न्यू आगरा स्थित शहीद की पार्थिव देह को अंतिम यात्रा के लिए ले जाते वायु सेना के जवान।
मेरी जमीं याद रखना मुझे...न्यू आगरा, सरन नगर स्थित आवास से शहीद पृथ्वी सिंह चौहान के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेट कर ले जाते वायु सेना के जवान। साथ में आगे चल रहे हैं केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल।
आगरा की सड़कों पर उमड़ा जन सैलाब।
ताजगंज मोक्ष धाम पर मौजूद केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल, जिलाधिकारी पीएन सिंह।
ताजगंज मोक्षधाम पर शहीद की पार्थिव देह को लेकर पहुंचा सेना का ट्रक।
मोक्षधाम पर शहीद की पार्थिव देह को ससम्मान के साथ अंतिम संस्कार के लिए ले जाते वायु सेना के जवान।
शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल।
शहीद को अंतिम विदाइ देते जिलाधिकारी पीएन सिंह।
शहीद पृथ्वी सिंह चौहान को अंतिम सलाम करते एसएसपी आगरा।
नम आंखाें से हुआ शहीद का अंतिम संस्कार। बेटे ने दी मुखाग्नि।