Move to Jagran APP

School Time: आगरा में सरकारी के साथ प्राइवेट स्कूलों का समय बदला, सर्दियों में अब इस टाइम जाएंगे स्टूडेंट्स

School Time सर्दियों का असर दिखने लगा है। कई स्कूलों ने पहले ही कर दिया है समय परिवर्तन। कुछ सोमवार से कर देंगे कक्षाओं का समय परिवर्तित। अभिभावकों को स्कूल प्रबंधन ने मोबाइल पर मैसेज भेजकर सूचना दी है। सरकारी विद्यालयों का समय भी बदला है।

By Sandeep KumarEdited By: Abhishek SaxenaPublished: Sun, 20 Nov 2022 08:26 PM (IST)Updated: Sun, 20 Nov 2022 08:26 PM (IST)
School Time: आगरा में सरकारी के साथ प्राइवेट स्कूलों का समय बदला, सर्दियों में अब इस टाइम जाएंगे स्टूडेंट्स
School Time: सर्दियों में स्कूलों का समय बदला गया है।

आगरा, जागरण संवाददाता। सर्दियां बढ़ने के साथ ही स्कूलों में इसका असर दिखाई देने लगा है। विद्यार्थियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए तमाम स्कूलों समय में परिवर्तन कर दिया है। यह परिवर्तन आधे घंटे तक का है।

loksabha election banner

सेंट कानरेड्स ने दी अभिभावकों को जानकारी

सेंट कानरेड्स इंटर कालेज के प्रधानाचार्य फादर जोवकिम ने बताया कि रविवार को अभिभावकों को मैसेज जारी कर समय परिवर्तन की जानकारी दे दी गई है कि 19 नवंबर से नर्सरी से यूकेजी का समय परिवर्तित कर दिया गया है। अब उनकी कक्षाएं सुबह 8.45 से 11 बजे तक संचालित होंगी। वहीं कक्षा एक से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 7.45 से दोपहर 12.15 बजे तक संचालित होंगी।

ये भी पढ़ें...

Agra News: पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार, दारोगा ने अपने थानाध्यक्ष पर लगाया रिश्वत का आरोप, एसएसपी से शिकायत

कई स्कूलों में पहले ही बदला समय

कुछ स्कूलों में कक्षाओं का समय बदला गया है, जबकि अधिकांश पहले ही इसे बदल चुके हैं।

  • सेंट पीटर्स कालेज में प्रधानाचार्य फादर एंड्रयू कोरिया ने बताया पहले विद्यालय 7.15 बजे से लगता था, जिसे पहले ही बदलकर सुबह 7.45 बजे से कर दिया गया है।
  • सेंट पाल्स स्कूल यूनिट टू की प्रधानाचार्य संचिता दान ने बताया कि पहले स्कूल सुबह 7.30 बजे लगता था। सर्दियों की शुरुआत के साथ ही इसे कुछ दिन पहले सुबह 8.00 बजे से कर दिया गया है। सर्दियां और बढ़ी तो इसे 8.30 बजे तक किया जाएगा।
  • गोल्डन फिश आर्मी स्कूल की प्रधानाचार्य बिंदु राज ने बताया कि पहले स्कूल सुबह 8.00 बजे से लगता था, अब सर्दियों के साथ इसे 8.25 बजे से लगाया जा रहा है।

सरकारी विद्यालयों का भी बदला समय

जिला बेसिक शिक्षाधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि जिले के परिषदीय विद्यालयों में एक अक्टूबर से ही समय परिवर्तन हो जाता है। एक अक्टूबर से 31 मार्च तक विद्यालय सुबह 9.00 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक संचालित होते हैं। सुबह 15 मिनट की प्रार्थना सभा और योगाभ्यास और दोपहर 11 से मध्यावकाश होगा। वहीं एक अप्रैल से 30 सितंबर तक विद्यालय सुबह 8.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक संचालित होते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.