विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Samajwadi Party: आगरा में सपा की सफाई, पार्टी कार्यकर्ता नहीं है पाकिस्तान का नारा लगाने वाला युवक

By Tanu GuptaEdited By:
Published: Fri, 16 Jul 2021 01:55 PM (IST)

Samajwadi Party महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार बोले सपा कार्यकर्ता नहीं है पाकिस्तान का नारा लगाने वाला युवक। बीते गुरुवार ...और पढ़ें

बीते गुरुवार को सपाइयों ने किया था सदर तहसील का घेराव।
बीते गुरुवार को सपाइयों ने किया था सदर तहसील का घेराव।

आगरा, जागरण संवाददाता। जुलूस के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वाले कथित युवक से सपा ने दूरी बना ली है। सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार का कहना है कि पाकिस्तान का नारा लगाने वाला सपा कार्यकर्ता नहीं है। पार्टी का उससे कोई लेना देना भी नहीं है। बोले कि मैंने स्वयं उक्त युवक के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसपी सिटी को पत्र लिखा है। इधर, पुलिस ने भी वायरल वीडियो की छानबीन शुरू कर दी है।

बीते गुरुवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपाइयों ने प्रदेशभर में तहसील का घेराव किया था।आगरा में सदर तहसील पर सपाई एकत्रित हुए थे। धरना-प्रदर्शन के बाद महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार सपा कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस के रूप में लौट रहे थे। वायरल वीडियो में समाजवादी पार्टी जिंदाबाद के नारों के साथ उनका जुलूस पुलिस लाइन मैदान के सामने से गुजर दिख रहा है, तभी पाकिस्तान जिंदाबाद की आवाज गूंजती है।इसके बाद फिर से समाजवादी पार्टी जिंदाबाद के नारे लगने लगते हैं। वीडियो में पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा जब गूंजता है, तब मेहरून शर्ट वाला एक युवक हाथ उठाता नजर आता है। कुछ ही घंटों में यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। भाजपा सहित बसपा आदि दलों ने इसकी निंदा की है। इधर, सपा महानगर अध्यक्ष ने भी कथित युवक के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसपी सिटी को पत्र दिया है। सूत्रों के अनुसार, उक्त युवक कुछ दिन पहले ही सपा में सक्रिय हुआ है। इसलिए पार्टी नेताओं से उसका ज्यादा संपर्क नहीं है। पार्टी भी अपने स्तर से उक्त युवक की पड़ताल करा रही है।