विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Agra MLC Election Results 2026: भाजपा की बड़ी हार, सपा के आकाश अग्रवाल दूसरी बार विजेता बने

By Amit DixitEdited By: Abhishek Saxena
Published: Wed, 28 Oct 2026 09:43 AM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2026 10:28 AM (IST)

आगरा एमएलसी शिक्षक चुनाव में सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने भाजपा को हराकर दूसरी बार जीत हासिल की है।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 में विजयी घोषित हुए सपा प्रत्याशी डा आकाश अग्रवाल (वित्तविहीन वाले) को रिटर्निंग आफिसर नगेन्द्र प्रताप द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 में विजयी घोषित हुए सपा प्रत्याशी डा आकाश अग्रवाल (वित्तविहीन वाले) को रिटर्निंग आफिसर नगेन्द्र प्रताप द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया।

HighLights

  1. सपा के डॉ. आकाश अग्रवाल ने आगरा एमएलसी शिक्षक चुनाव जीता

  2. आगरा एमएलसी शिक्षक चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को मिली हार

  3. डॉ. आकाश अग्रवाल लगातार दूसरी बार बने शिक्षक एमएलसी

जागरण संवाददाता, आगरा। आगरा में सपा ने फिर से भाजपा को परास्त किर दिया है। एमएलसी शिक्षक चुनाव में सपा प्रत्याशी डॉक्टर आकाश अग्रवाल दूसरी बार विजेता बने हैं। उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 में विजयी घोषित हुए सपा प्रत्याशी डॉक्टर आकाश अग्रवाल (वित्तविहीन वाले) को रिटर्निंग ऑफिसर नगेन्द्र प्रताप ने प्रमाण पत्र दिया।

इससे पहले शुक्रवार को हुए मतदान में सपा प्रत्याशी डा.आकाश अग्रवाल ने फतेहाबाद, सैंया और खेरागढ़ में बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगाए थे। इसके बाद इन तीनों मतदान केंद्रों पर रविवार को पुनर्मतदान हुआ था। वोटों की गिनती मंगलवार सुबह आठ बजे से फिरोजाबाद रोड स्थित गल्ला मंडी में शुरू हुई। इससे पूर्व सात बजे आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद सहित 12 जिलों के स्ट्रांग रूम को खोला गया।

सपा प्रत्याशी ने पहले राउंड में बनाई थी 5550 वोटों की बढ़त

शिक्षक और स्नातक में मतों की बंडलिंग शुरू हुई। इसके बाद पहले राउंड की मतगणना में सपा प्रत्याशी डा.आकाश अग्रवाल ने 5550 मत पाकर भाजपा प्रत्याशी हरिकिशोर तिवारी पर बढ़त बनाई थी। दोपहर ढाई बजे मतों की गिनती में जानबूझकर देरी के आरोप लगाते हुए सपा के मतगणना एजेंटों ने हंगामा कर दिया और बाहर निकल गए। एक घंटे तक मतगणना रुकी रही। शाम सात बजे प्रशासन ने पहले राउंड के परिणाम घोषित किए, जिसमें सपा प्रत्याशी 691 वोटों से आगे थे। वहीं दूसरे राउंड में सपा प्रत्याशी ने 3000 वोटों से अधिक की बढ़त बना ली थी। 

कुल 27,737 वैध मतों की गिनती हुई थी। जिसमें किसी भी प्रत्याशी को 50 प्रतिशत से अधिक वोट नहीं मिले थे। सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल को 13,087 वोट तो भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी को 9,337 वोट प्राप्त हुए।

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।