Move to Jagran APP

Banke Bihari Temple Unlocked: दर्शन की आनलाइन व्यवस्था के खिलाफ सपाई बैठ गए आमरण अनशन पर

Banke Bihari Temple Unlockedबांकेबिहारी के दर्शन करने के लिए सिर्फ ब्रजवासी ही नहीं बल्कि देश विदेश से भी श्रद्धालु आते हैं आनलाइन व्यवस्था में रोज दर्शन करने के लिए आने वालों को दर्शन कैसे होंगे। आनलाइन व्यवस्था से तो श्रद्धालुओं को आहत होगा।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 04:49 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 09:07 PM (IST)
Banke Bihari Temple Unlocked: दर्शन की आनलाइन व्यवस्था के खिलाफ सपाई बैठ गए आमरण अनशन पर
समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता मंदिर के बाहर धरने पर बैठ गए।

आगरा, जेएनएन। शनिवार दोपहर को ठाकुर बांके बिहारी मंदिर न खुलने और मंदिर खुलने पर आनलाइन व्यवस्था के तहत श्रद्धालुओं को दर्शन कराने के विरोध में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता मंदिर के बाहर धरने पर बैठ गए। सपा जिला अध्यक्ष लोकमणि जादौन ने कहा कि आनलाइन व्यवस्था से श्रद्धालुओं को दर्शन कराना सम्भव नही है। कोर्ट के आदेश हो गए है, फिर भी मंदिर को खोला नहीं जा रहा है। सपा जिलाध्यक्ष ने साफ कर दिया है कि जब तक सपाईयों में आखिरी सांस रहेगी। तब तक वह मंदिर खुलवाने की मांग को लेकर लड़ते रहेंगे। उन्होंने बताया कि हमने पहले ही तीन दिन का अल्टीमेटम दिया था। इतना ही नहीं शनिवार सुबह पहले जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आए हैं। इसके बाद हमने आमरण अनशन शुरू किया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बांकेबिहारी के दर्शन करने के लिए सिर्फ ब्रजवासी ही नहीं बल्कि देश विदेश से भी श्रद्धालु आते हैं, आनलाइन व्यवस्था में रोज दर्शन करने के लिए आने वालों को दर्शन कैसे होंगे। कोई घूमने आया और उस पर समय हुआ तो वह भी दर्शन करने आ जाता है। आनलाइन व्यवस्था से तो श्रद्धालुओं को आहत होगा। बांके बिहारी मंदिर में हर एक व्यक्ति को आने की अनुमति दी जाए। वृंदावन के व्यापारियों तथा पुजारियों की जीविका को पटरी पर लेकर आने के लिए जल्द मंदिर को खोला जाए। सपा के 11 सदस्यों के प्रतिनिधि मंडल में सपा जिलाध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन, संदीप चौधरी, सतीश पटेल, नकुल राजावत, ब्रजदीप यादव, अजय गौड़, मयंक डिसूजा, बादल राज बंसल, रमेश पचौरी, शहनवाज खान एडवोेकेट शामिल हैं। 

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.