Move to Jagran APP

अखवाई के लाल सैनिक लोकेंद्र को दी अंतिम विदाई

सोमवार को डयूटी के दौरान हो गई थी हृदयाघात से मौत वे जम्मू में थे तैनात

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Nov 2020 05:30 AM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2020 05:30 AM (IST)
अखवाई के लाल सैनिक लोकेंद्र को दी अंतिम विदाई
अखवाई के लाल सैनिक लोकेंद्र को दी अंतिम विदाई

जेएनएन, आगरा। कागारौल के अखवाई गाव का माहौल बुधवार को गमगीन था। गाव के हर व्यक्ति की आंखें नम थीं। घरों में चूल्हे नहीं जले थे। लोग अपने गाव के लाल लोकेंद्र सिंह के पार्थिव शरीर का इंतजार कर रहे थे।

loksabha election banner

बुधवार सुबह जैसे ही सैनिक लोकेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा परिवार के लोगों के साथ पूरे गाव का माहौल गमगीन हो गया। 423 इंजीनियरिंग कोर के सिपाही तिरंगे में लिपटे शव को लेकर पहुंचे थे। लोकेंद्र की मा ओमवती देवी और परिवार की महिलाओं के आंसू रुक नहीं रहे थे। घर पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। भारत माता की जय और लोकेंद्र सिंह अमर रहें के नारे लगे। सैनिक की अंतिम यात्रा में भारी भीड़ जुटी। अंतिम संस्कार लोकेंद्र के बड़े पुत्र सौरभ किया।

वे सेना के 423 इंजीनियरिंग कोर यूनिट में जम्मू में तैनात थे। सोमवार को ड्यूटी के दौरान हृदयाघात से उनकी मौत हो गई। लोकेंद्र दो भाइयों में सबसे बड़े थे। छोटे भाई ओमेंद्र सिंह भी सेना में नौकरी करते है। लोकेंद्र सिंह 2000 में सेना में भर्ती हुए थे। उनके दो बच्चे हैं। 17 वर्षीय सौरभ कक्षा 11 व 14 वर्षीय अंकित कक्षा 6 में पढ़ता हैं। किरावली में चेयरमैन शिवरानी देवी का निधन

जेएनएन, आगरा। नगर पंचायत किरावली की चेयरमैन शिवरानी देवी का बुधवार को हृदयघात से निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही कस्बे में शोक की लहर दौड़ गयी। पूरे कस्बे का बाजार बन्द हो गया।

उनके निधन पर सासद राजकुमार चाहर, पूर्व सासद चौधरी बाबूलाल, राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह, डा. संजीवपाल सिंह, पूर्व चेयरमैन मुरारीलाल अग्रवाल, घसू सरपंच, राजकुमार मित्तल, राधेश्याम भगत आदि ने शोक व्यक्त किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.