Move to Jagran APP

महिलाओं को हक देने को दौड़ा आगरा

उप्र सरकार ने नारी सुरक्षा सप्ताह की शुरूआत चार दिसंबर को की थी। रविवार को सप्ताह के समापन पर ताजनगरी मे रन फॉर हर दौड़ का आयोजन किया गया। नारी सुरक्षा के प्रति लोगो को संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से हुई दौड़ का शुभारंभ एडीजी जोन अजय आनंद, एसपी सिटी कुवंर अनुपम सिंह, एडीएम सिटी केपी सिंह और पोस्ट मास्टर जनरल मनीषा सिंह ने फीता काटकर और गुब्बारे उडाकर किया।

By Edited By: Published: Mon, 11 Dec 2017 12:58 AM (IST)Updated: Mon, 11 Dec 2017 12:58 AM (IST)
महिलाओं को हक देने को दौड़ा आगरा
महिलाओं को हक देने को दौड़ा आगरा

जागरण संवाददाता, आगरा: उप्र सरकार ने नारी सुरक्षा सप्ताह की शुरूआत चार दिसंबर को की थी। रविवार को सप्ताह के समापन पर ताजनगरी मे रन फॉर हर दौड़ का आयोजन किया गया। नारी सुरक्षा के प्रति लोगो को संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से हुई दौड़ का शुभारंभ एडीजी जोन अजय आनंद, एसपी सिटी कुवंर अनुपम सिंह, एडीएम सिटी केपी सिंह और पोस्ट मास्टर जनरल मनीषा सिंह ने फीता काटकर और गुब्बारे उडाकर किया।

loksabha election banner

सामाजिक संस्था रोशनी और एक पहल द्वारा आयोजित रन फॉर हर दौड़ से पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, जिसमे छात्राओं और युवतियो ने नृत्य कर खूब वाहवाही बटोरी। इसके बाद दौड़ चार वर्गो मे शुरू हुई। जूनियर, सीनियर छात्र छात्राएं, युवा और सीनियर सिटीजन सहित शहर के करीब दो हजार से ज्यादा लोगो ने इसमे हिस्सा लिया। एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह ने कहा कि नारी सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम हुए। यह कार्यक्रम महिलाओं और उनके हितो को समर्पित है। कार्यक्रम मे मिसेज इंडिया स्प्लेडिड 2017 आनंदना गर्ग भी मौजूद रही। उन्होने बताया कि नारी सुरक्षा के लिए यह प्रयास सराहनीय है। इससे महिलाओ की सुरक्षा को लेकर एक अच्छा संदेश लोगो मे जाएगा और समाज मे महिलाएं ज्यादा सुरक्षित अनुभव कर पाएंगी। उनके साथ कलर्स फेमिना मिस इंडिया वेस्ट बंगाल 2017 शिवांकिता दीक्षित भी मौजूद रही। समापन होटल जेपी पैलेस मे हुआ। इस दौरान हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।

नुक्कड़ नाटक का हुआ मंचन

फिल्म थिएटर क्रिएशन ग्रुप ने सदर बाजार स्थित ओपन मंच पर नारी सुरक्षा सप्ताह में नुक्कड़ नाटक वो जन्म लेगी का मंचन किया गया। इसके माध्यम से नारी के प्रति होने वाले शोषण को रोकने और महिला सशक्तिकरण की आवाज को मजबूत किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.