Move to Jagran APP

बसपा में सेंध लगाने पर जोर, भाजपा में मिशन-2019 का बनेगा रोडमैप

भाजपा के पक्ष में प्रदेशभर के एससी को अपने पक्ष में लाने पर होगा मंथन, आज कार्यसमिति में जुटेंगे 665 प्रतिनिधि

By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Oct 2018 10:30 AM (IST)Updated: Sun, 21 Oct 2018 10:30 AM (IST)
बसपा में सेंध लगाने पर जोर, भाजपा में मिशन-2019 का बनेगा रोडमैप
बसपा में सेंध लगाने पर जोर, भाजपा में मिशन-2019 का बनेगा रोडमैप

आगरा (जेएनएन): भाजपा अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक पूरी तरह मिशन 2019 पर केंद्रित रहने की संभावना है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इसमें बसपा में सेंधमारी और संसदीय चुनाव में फतह की रणनीति तय होगी।

loksabha election banner

फतेहाबाद रोड स्थित प‌र्ल्स रिसोर्ट में रविवार को होने वाली कार्यसमिति में प्रदेशभर के 665 पदाधिकारियों के आने की संभावना है। इसके अलावा प्रदेश सरकार के दर्जनभर से ज्यादा मंत्री भी मौजूद रहेंगे। बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा होने की संभावना है। भाजपा एससी वोट बैंक पर भी डोरे डालने के हरसंभव प्रयास कर रही है। इसके लिए बैठक में केंद्र व प्रदेश सरकार की एससी के हित में लागू योजनाओं के प्रचार-प्रसार का निर्णय लिया जा सकता है। पार्टी बूथ कमेटियों में एससी की भागीदारी पहले ही तय कर चुकी है, लेकिन भागीदारी कैसे सुनिश्चित हो? इस बारे में भी मंथन किया जा सकता है। बसपा से एससी को अलग करने की रणनीति भी तय की जा सकती है।

देर रात तक आते रहे पदाधिकारी

आगरा: प्रदेश कार्यसमिति में शामिल होने के लिए पूरे प्रदेश से कार्यसमिति सदस्य और मोर्चा पदाधिकारी शनिवार रात से ही पहुंचने लगे थे। भाजपा नेताओं के कारण शहर में होटल फुल हो गए हैं। इसको देख पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा। सुबह से समिति सदस्य और मोर्चा पदाधिकारी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगेंगे।

.. और अफसरों ने खाली नहीं किया गेस्ट हाउस

आगरा: लोक निर्माण विभाग का गेस्ट हाउस वीआइपी के रुकने के लिए बनाया गया है लेकिन यहां अफसरों का डेरा है। प्रशासन के कई अफसर लंबे समय से गेस्ट हाउस में रुके हैं। बता दें कि डीएम इसे खाली कराने का दावा कर चुके हैं लेकिन अफसर यहां से निकलने को तैयार नहीं। ऐसे में वीआइपी व वीवीआइपी को इधर-उधर रुकना पड़ सकता है।

अन्य सरकारी गेस्ट हाउस में रुकवाने की कवायद

सर्किट हाउस से लेकर अन्य सरकारी गेस्ट हाउस में वीआइपी और वीवीआइपी को रुकवाने की कवायद हुई। चूंकि मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में अधिकारियों और पार्टी नेताओं संग बैठक करेंगे। ऐसे में मुख्य कक्ष आरक्षित रखा गया है।

- ये रहेगा कार्यसमिति का शेड्यूल

11 बजे : कार्यसमिति का शुभारंभ। इसमें प्रमुख अतिथियों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल मौजूद रहेंगे।

11:10 बजे : सामूहिक वंदे मातरम् गीत।

11:15 बजे: मंचस्थ अतिथियों का स्वागत।

11:25 से 11:35 बजे -स्वागत भाषण, कौशल किशोर प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा।

11:35 से 12:15 बजे: उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भाषण।

12:15 से 1:15 बजे- प्रथम सत्र में अनुसूचित मोर्चा की आगामी कार्ययोजना संगठन महामंत्री सुनील बंसल बताएंगे।

1:15 से 2 बजे -भोजन।

2 बजे से 2:30 बजे-अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ल का संबोधन।

2:30 से 3:30 बजे- द्वितीय सत्र में राजनीतिक प्रस्ताव होंगे।

3:30 से 4 बजे -समापन सत्र प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय करेंगे।

मंत्री शहर में, अफसर हलाकान

आगरा: भाजपा अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति को लेकर शनिवार को दिन भर अफसरों का पसीना छूटा। करीब 10 दस मंत्री इसमें शिरकत करेंगे। ज्यादातर ने कार्यसमिति के बाद विभागीय बैठक भी बुलाई है। ऐसे में छुंट्टी के दिन भी अफसर बैठकों की तैयारी में लगे रहे। रविवार को अवकाश के दिन भी अफसर ड्यूटी पर रहेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.