रालोद युवा इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले, भाजपा देशभर में कर रही नफरत की राजनीति
आगरा में हुई संगठनात्मक बैठक में शामिल होने आए थे चौधरी वसीम राजा।
By Prateek GuptaEdited By: Published: Wed, 06 Feb 2019 03:09 PM (IST)Updated: Wed, 06 Feb 2019 03:09 PM (IST)
आगरा, जागरण संवाददाता। रालोद युवा इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वसीम राजा का कहना है कि रालोद देश और प्रदेश से नफरत की सरकार को उखाडऩे के लिए जुटेगी।
चौधरी वसीम फतेहाबाद रोड स्थित बिग बर्ड होटल में हुई संगठनात्मक बैठक में शामिल होने आए थे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि महागठबंधन के साथ छह सीटों पर प्रदेश में बात चल रही है। जल्दी इसकी औपचारिक घोषणा भी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। बजट में भी उन्होंने सिर्फ शिगूफे ही छोड़े हैं। जैसे चुनाव में वादे किए और चुनाव के बाद पूरे नहीं किए ऐसे ही बजट के वादे भी पूरे नहीं होंगे। वसीम राजा ने कहा कि युवा बेरोजगार हैं। व्यापारियों और किसानों का उत्पीडऩ हो रहा है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन देश के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें