Move to Jagran APP

चौधरी चरण सिंह के बहाने रालोद जाएगी किसानों को लुभाने, जानिए कैसे

- पूर्व प्रधानमंत्री की आज मनाएंगे जयंती, मुख्यालय, तहसील स्तर पर होंगे आयोजन - केंद्र और प्रदेश सरकार की खामियों के साथ गिनाएंगे अपनी उपलब्धियां

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Dec 2018 08:00 AM (IST)Updated: Sun, 23 Dec 2018 08:00 AM (IST)
चौधरी चरण सिंह के बहाने रालोद जाएगी किसानों को लुभाने, जानिए कैसे
चौधरी चरण सिंह के बहाने रालोद जाएगी किसानों को लुभाने, जानिए कैसे

आगरा, जागरण संवाददाता। चौधरी चरण सिंह की जयंती के बहाने रालोद एक बार फिर जन समर्थन जुटाने में जुटेगी। सप्ताहभर ग्रामीण क्षेत्रों में तहसील, ब्लॉक स्तर पर गोष्ठी, संपर्क कार्यक्रम होंगे, जिसमें बड़े और छोटे चौधरी की उपलब्धियां गिनाई जाएंगी। इसके साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार के किसानों के प्रति असंवेदनशील रवैये की जानकारी दी जाएगी।

loksabha election banner

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण की जयंती के आयोजन के लिए रविवार को रालोद के कई कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। इसके बाद भी ये सिलसिला थमेगा नहीं। तहसील, ब्लॉक स्तर पर पहुंच किसानों को पूर्व प्रधानमंत्री और पार्टी अध्यक्ष अजित सिंह द्वारा किए गए कार्यों के बारे में गिनाया जाएगा। प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर ने बताया कि संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने अपना पूरा जीवन किसानों, पिछड़ों के लिए समर्पित कर दिया। वे किसानों के विकास और समाज की प्रगति के लिए जुटे रहे। हम उनके द्वारा किए गए कार्यों को जनता तक पहुंचाएंगे। वरिष्ठ नेता रामवीर चौधरी ने बताया कि वर्तमान केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा किसानों, आम जनता के साथ किए जा रहे छलावे के बारे में बताया जाएगा।

आज होगा हवन, कवि सम्मेलन

जिलाध्यक्ष मालती चौधरी ने बताया कि दीवानी चौराहे स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर रविवार सुबह नौ बजे माल्यार्पण कर हवन, पूजन होगा। इसके बाद विचार गोष्ठी और कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। रालोद ने प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की उठाई मांग

प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था और आगरा की दो बेटियों के साथ ही भयावह घटना से रालोद में आक्रोश है। उन्होंने गुरुवार को कलक्ट्रेट पहुंच प्रशासनिक अधिकारियों को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है और बेटियों के द¨रदों को कड़ी सजा की सिफारिश की है। पार्टी पदाधिकारियों ने संजली की बहन को नौकरी, 50 लाख रुपये सहायता राशि और एक फ्लैट देने की मांग की है। इसके साथ ही पोइया घाट पर सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता के परिजनों को सुरक्षा, आर्थिक सहायता दिलाने की बात कही है। इस दौरान जिलाध्यक्ष मालती चौधरी, चौधरी रामवीर सिंह, गोपीचंद, चौधरी नेम सिंह, नरेंद्र धनगर, द़ुर्गेश बघेल, रिपुदमन सिंह आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.