गणतंत्र दिवस पर आगरा पुलिस पर पदकों की बौछार, ये पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित
गणतंत्र दिवस पर आगरा में सीओ और दो इंस्पेक्टर समेत 37 को मिलेंगे पदक। सीओ अछनेरा महेश कुमार को डीजी प्रशंसा चिह्न सिल्वर दिया जाएगा। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह को शौर्य के आधार पर सराहनीय सेवा सम्मान और इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह को डीजी प्रशंसा चिह्न गोल्ड दिया जाएगा।
आगरा, जागरण संवाददाता। गणतंत्र दिवस पर आगरा पुलिस पर पदकों की बौछार होने वाली है। सीओ महेश कुमार और इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह और कुशलपाल सिंह समेत 37 पुलिसकर्मियों को मेडल दिए जाएंगे। मंगलवार को पदक दिए जाने की घोषणा कर दी गई।
सीओ अछनेरा महेश कुमार को डीजी प्रशंसा चिह्न सिल्वर दिया जाएगा। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह को शौर्य के आधार पर सराहनीय सेवा सम्मान और इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह को डीजी प्रशंसा चिह्न गोल्ड दिया जाएगा। इनके साथ ही मुख्य आरक्षी अरुण कुमार को डीजी प्रशंसा चिह्न प्लेटिनम दिया जाएगा। डीजी प्रशंसा चिह्न गोल्ड एसआइ अमित कुमार और मुख्य आरक्षी रविंद्र कुमार को मिलेगा। वहीं डीजी प्रशंसा चिह्न सिल्वर एसआइ अनिल कुमार, एसआइ मांगेराम, एसआइ सचिन धामा, एसआइ बहादुर सिंह, एसआइ मोहित कुमार,मुख्य आरक्षी हिर्देश कुमार, मुख्य आरक्षी अरविंद कुमार,रामवीर सिंह, दीपक कुमार शर्मा, कांस्टेबल हरेंद्र सिंह, कांस्टेबल ऋषि कुमार, कांस्टेबल धर्मेद्र सिह, कांस्टेबल रुस्तम सिंह, कांस्टेबल हरिओम, कांस्टेबल, गौतम कुमार, कांस्टेबल शुभम सारस्वत, महिला कांस्टेबल संगीता, कांस्टेबल भानु प्रताप सिंह और फायरमैन सुरेश पाल को दिया जाएगा। एसआइ सुरेंद्र सिंह, एसआइ अतिवीर सिंह, मुख्य आरक्षी चालक, राजवीर सिंह, मुख्य आरक्षी चालक विजय कुमार ओझा मुख्य आरक्षी चालक, योगेंद्र पाल सिंह, मुख्य आरक्षी जीवन सिंह यादव, मुख्य आरक्षी एलआइयू महावीर, आरक्षी चालक जीआरपी जितेंद्र सिंह, आरक्षी चालक वेद प्रकाश शर्मा, आरक्षी चालक जितेंद्र सिंह, आरक्षी पीएसी सत्यपाल सिंह को उत्कृष्ट सेवा सम्मान दिया जाएगा।