Move to Jagran APP

क्रिसमस की छुट्टियों में ताज गुलजार, जानिए कितनों ने किया दीदार

पूर्वी व पश्चिमी गेट पर लगी लाइनें पर्यटकों को उठानी पड़ी परेशानी। शनिवार के बाद रविवार को भी 33 हजार से अधिक पर्यटक आए। ताजमहल पर लंबी लाइनों की वजह से परेशानी से बचने को पर्यटकों ने दूसरे स्मारकों का रुख किया।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Mon, 27 Dec 2021 05:51 PM (IST)Updated: Mon, 27 Dec 2021 05:51 PM (IST)
क्रिसमस की छुट्टियों में ताज गुलजार, जानिए कितनों ने किया दीदार
ताजमहल पर शनिवार के बाद रविवार को भी 33 हजार से अधिक पर्यटक आए।

आगरा, जागरण संवाददाता। क्रिसमस की छुट्टियों में पर्यटकों से ताजमहल गुलजार हो रहा है। शनिवार के बाद रविवार को भी स्मारक देखने पर्यटक उमड़े। दिनभर में 33747 पर्यटकों ने स्मारक निहारा। पूर्वी व पश्चिमी गेटों पर पर्यटकों की लाइनें लगी रहीं। पर्यटकों को स्मारक में प्रवेश के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ी। शनिवार को एक दिन में रिकार्ड 33791 पर्यटकों ने ताजमहल देखा था।

loksabha election banner

कोरोना काल में इंटरनेशनल फ्लाइटें स्थगित किए जाने की वजह से आगरा का पर्यटन उद्योग भारतीय पर्यटकों पर आश्रित है। क्रिसमस से न्यू ईयर तक ताजमहल देखने को पर्यटकों की भीड़ पूर्व में उमड़ती रही है। शनिवार के बाद रविवार को भी सुबह से ही स्मारक पर पर्यटक पहुंचना शुरू हो गए। दोपहर 12 बजे के बाद स्मारक के पूर्वी व पश्चिमी गेट पर पर्यटकों की लंबी लाइनें लगीं। पश्चिमी गेट पर पर्यटकों की लाइन नीम तिराहा से आगे पहुंच गई। पूर्वी गेट पर भी पर्यटकों को स्मारक मे इंतजार के लिए एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इससे बच्चों व बुजुर्गाें के साथ आए पर्यटकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ताजमहल पर लंबी लाइनों की वजह से परेशानी से बचने को पर्यटकों ने दूसरे स्मारकों का रुख किया।

स्मारकों पर पर्यटकों की स्थिति

स्मारक, शनिवार, रविवार

ताजमहल, 33791, 33747

आगरा किला, 8067, 8501

फतेहपुर सीकरी, 1582, 1783

सिकंदरा, -, 1065

एत्माद्दौला, 750, 826

मेहताब बाग, 689, 642

राम बाग, 277, 206

मरियम टाम्ब, -, 79

ताजमहल पर कब कितने आए पर्यटक

तिथि, पर्यटक

25 दिसंबर, 33791

26 दिसंबर, 33747

सात नवंबर, 32076

दो अक्टूबर, 30854

16 अक्टूबर, 30731 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.