Dwarikadheesh Temple: आज से द्वारिकाधीश मंदिर में आठों झांकियों के दर्शन, जानिए क्या रहेगा समय
Dwarikadheesh Temple प्रदेश द्वारा रविवार का जनता कर्फ्यू खत्म कर दिया गया है। अब श्रद्धालु सोमवार से आठों झांकी के दर्शन कर सकेंगे। अभी तक छह झांकियों के दर्शन हो रहे थे। मंदिर में श्रद्धालुओं ने रविवार को राखी मनोरथ के दर्शन किए।
आगरा, जेएनएन। सरकार द्वारा रविवार के कोरोना कर्फ्यू में छूट दे दी गई है। इस छूट के बाद द्वारकाधीश मंदिर में भक्त सोमवार से आठों झांकी के दर्शन कर सकेंगे। अभी तक छह झांकियों के दर्शन हो रहे थे। कोरोना संक्रमण के कारण द्वारकाधीश मंदिर के समय में परिवर्तन होता रहा है। अभी तक श्रद्धालु द्वारकाधीश मंदिर में छह झांकियों के दर्शन कर रहे थे। प्रदेश द्वारा रविवार का जनता कर्फ्यू खत्म कर दिया गया है। अब श्रद्धालु सोमवार से आठों झांकी के दर्शन कर सकेंगे।
मीडिया प्रभारी एड. राकेश तिवारी ने बताया कि सुबह 6.30 से सात बजे तक मंगला, 7.40 से 7.55 बजे तक श्रृंगार, 8.25 से 8.40 बजे तक ग्वाल, 10 से 11 बजे तक राजभोग के दर्शन हाेंगे। शाम चार से 4.20 तक उत्थापन, 4.45 से 5.05 बजे तक भोग, 5.20 से 5.40 बजे तक संध्या आरती, 6.30 से 7.30 बजे तक शयन आरती के दर्शन होंगे।
श्रद्धालुओं ने किए राखी मनोरथ के दर्शन
द्वारकाधीश मंदिर में श्रद्धालुओं ने रविवार को राखी मनोरथ के दर्शन किए। दर्शन करने को श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। द्वारकाधीश मंदिर में सावन में घटा और हिंडोला का आयोजन किया जाता है। रविवार को राखी मनोरथ का आयोजन किया। ठाकुरजी के दर्शन करने काे श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। मीडिया प्रभारी एड. राकेश तिवारी ने बताया कि शाम 5.15 से 5. 45 बजे तक राखी मनोरथ का आयोजन किया गया।