Move to Jagran APP

आगरा से सटा वो तीर्थ जहां से है श्रीकृष्ण का गहरा नाता, जानिए रोचक इतिहास

भगवान श्रीकृष्ण के पूर्वज राजा सूरसैन की राजधानी रहा सैनपुर अब शौरीपुर के नाम से जाना जाता है। यह तीर्थ ब्रज मंडल का भाग है। 84 कोस की परिक्रमा में इसका समावेश है। यमुना नदी के तट पर बसे इस तीर्थ स्थल की महाभारत काल में भी मुख्य भूमिका रही।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Sat, 14 Aug 2021 04:02 PM (IST)Updated: Sat, 14 Aug 2021 04:02 PM (IST)
आगरा से सटा वो तीर्थ जहां से है श्रीकृष्ण का गहरा नाता, जानिए रोचक इतिहास
यमुना नदी के तट पर बसे इस तीर्थ स्थल की महाभारत काल में भी मुख्य भूमिका रही है।

आगरा, जागरण संवाददाता। मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, बरसाना ही नहीं सभी तीर्थों का भांजा कहे जाने वाले आगरा के बटेश्वर से कृष्ण कन्हैया का गहरा नाता रहा है। यमुना नदी के तट पर बसे इस तीर्थ स्थल की महाभारत काल में भी मुख्य भूमिका रही है। कुंती व कर्ण ने यहां प्रवास किया था, वहीं पांडवों ने अज्ञातवास का कुछ समय यहां बिताया था। श्रीकृष्ण के पितामह ने अपनी राजधानी भी शौरीपुर को बनाया था।

loksabha election banner

बटेश्वर मंदिर के राकेश वाजपेयी ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के पूर्वज राजा सूरसैन की राजधानी रहा सैनपुर अब शौरीपुर के नाम से जाना जाता है। यह तीर्थ ब्रज मंडल का भाग है। 84 कोस की परिक्रमा में इसका समावेश है। यह बात ओर है कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म यहां नहीं हुआ और ना ही बचपन बीता, फिर भी उनका नाम लिए बगैर बटेश्वर व शौरीपुर का इतिहास अधूरा है। कुछ किंवदंतियों पर गौर करें तो महाभारत काल के दौरान जब पांडवों को अज्ञातवास हुआ तो कृष्ण ने उन्हें शौरीपुर रहने की सलाह दी थी। यही नहीं कृष्ण की खोज में कंस बटेश्वर शौरीपुर तक आया था। कृष्ण ने यहां रहकर अपनी बाल लीला भी की थी।

...तो फिर शौरीपुर में जन्म लेते कान्हा

देवकी की विदाई के समय अगर आकाशवाणी नहीं हुई होती तो भगवान श्रीकृष्ण शायद शौरीपुर में जन्म लेते, जो उनके पितामह की राजधानी थी। वासुदेव जब मथुरा से शौरीपुर देवकी की विदा करा कर लौट रहे थे, उस समय अचानक आसमान ने भविष्यवाणी हुई थी, जिसे सुन कर कंस पहले तो अचरज में पड़ गया। भय के कारण बहन देवकी व बहनोई वासुदेव को मथुरा की कारागार में डाल दिया। अगर ऐसा नहीं होता तो शायद भगवान कृष्ण का जन्म शौरीपुर में ही होता।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.