Move to Jagran APP

टाइल्स नहीं, अब आरसीसी रोड बनाने की तैयारी में आगरा नगर निगम Agra News

नगर निगम हर साल 50 करोड़ से बनाता है रोड। चार जोन में 1728 किमी लंबी है रोड।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Wed, 29 Jan 2020 11:27 AM (IST)Updated: Wed, 29 Jan 2020 11:27 AM (IST)
टाइल्स नहीं, अब आरसीसी रोड बनाने की तैयारी में आगरा नगर निगम Agra News
टाइल्स नहीं, अब आरसीसी रोड बनाने की तैयारी में आगरा नगर निगम Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। शहर के जिन क्षेत्रों में जलभराव की समस्या रहती है, नगर निगम अब उन सड़कों पर टाइल्स नहीं लगाएगा। ये सड़कें सीमेंट-कंक्रीट (आरसीसी) से बनाई जाएंगी। यह सड़क थोड़ी महंगी पड़ेगी लेकिन जल्द टूटने की समस्या नहीं होगी। निगम प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी हैं।

loksabha election banner

नगर निगम में सौ वार्ड हैं। यह चार जोन हरीपर्वत, छत्ता, लोहामंडी और ताजगंज में बंटे हैं। कुल पांच हजार मोहल्ले हैं। निगम के रोड की लंबाई 1726 किमी है। हर साल 50 करोड़ से रोड बनती हैं जिसमें टाइल्स लगाना शामिल है। रोड बनने के पांच साल तक उसके रखरखाव की जिम्मेदारी संबंधित ठेकेदार की होती है। सबसे अधिक दिक्कत जलभराव को लेकर आ रही थी। जलभराव होने से डामर की रोड जल्द खराब हो जा रही थी। यही हाल गली में टाइल्स का था। अब आरसीसी रोड बनाने पर जोर दिया गया है। इसे लेकर पिछले दिनों आला अफसरों की बैठक भी हो चुकी है। प्रमुख रोड में बात की जाए तो आजमपाड़ा, जयपुर हाउस, अशोक नगर, आवास विकास, ट्रांस यमुना फेज वन की सड़कें अब सीमेंट कंक्रीट से बनाई जाएंगी।

20 फीसद महंगी पड़ती है आरसीसी रोड

डामर के मुकाबले आरसीसी रोड 20 फीसद महंगी पड़ती है लेकिन यह सात से दस साल तक चलती है। वहीं डामर रोड तीन से पांच साल तक चलती है।

जलभराव के क्षेत्र में होगा प्रयोग

मेयर नवीन जैन ने कहा टाइल्स के बदले आरसीसी रोड बनाने पर जोर दिया गया है। आरसीसी रोड ज्यादा दिनों तक चलेगी। इसका निर्माण जलभराव वाले क्षेत्रों में किया जाएगा।

पार्षद उमेश छह साल के लिए भाजपा से निष्कासित

नगर निगम के वार्ड 77 के पार्षद उमेश पेरवानी पर कार्रवाई हुई है। भाजपा महानगर अध्यक्ष भानू महाजन ने उमेश की प्राथमिक सदस्यता खत्म करते हुए छह साल के लिए भाजपा से निष्कासित कर दिया है।

नगर निगम के छह कार्यकारिणी सदस्यों को लेकर 28 दिसंबर 2019 को विशेष अधिवेशन हुआ था। पार्षद उमेश पेरवानी ने बिना मेयर और उप नेता मोहन सिंह की अनुमति के सदस्य का चुनाव लडऩे की घोषणा की थी। फिर सदन का बहिष्कार किया। उस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष भी मौजूद थे। अनुशासनहीनता पर उमेश को नोटिस जारी किया गया था। महानगर अध्यक्ष कई बिंदुओं से सहमत नहीं हुए और फिर सख्त कार्रवाई की गई। वहीं पार्षद उमेश का कहना है कि पार्टी कमान ने स्पष्टीकरण तलब किया था। जो उन्होंने भेज दिया।

75 पार्षदों ने भरी टूर की हामी

नगर निगम के सौ में से 75 पार्षद गोवा जाने के लिए तैयार हो गए हैं। निगम कार्यालय में रजिस्ट्रेशन करा लिया है। टूर फरवरी के प्रथम सप्ताह में जाएगा। प्रत्येक पार्षद से एक हजार रुपये लिए जा रहे हैं। यह रजिस्ट्रेशन शुल्क के रूप में है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.