Move to Jagran APP

दुर्लभ गुरुग्रंथ साहिब के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धालुओं में उत्साह Agra News

कर्नाटक के बीदर से ताजनगरी पहुंची प्रकाश पर्व यात्रा। फूलों की बारिश से किया स्वागत जमकर हुई आतिशबाजी।

By Edited By: Published: Sat, 03 Aug 2019 07:00 AM (IST)Updated: Sat, 03 Aug 2019 07:00 AM (IST)
दुर्लभ गुरुग्रंथ साहिब के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धालुओं में उत्साह Agra News
दुर्लभ गुरुग्रंथ साहिब के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धालुओं में उत्साह Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। श्री गुरुनानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व पर कर्नाटक के बीदर स्थित गुरुद्वारा नानक झीरा साहिब से शुरू हुई यात्रा देशभर के विभिन्न राज्यों से होती हुई शुक्रवार को अलीगढ़ के रास्ते ताजनगरी पहुंची। प्रकाश पर्व यात्रा के शहर आगमन पर मानों पूरा शहर जो बोले जो निहाल सत श्री अकाल के उदघोष से गुंजायमान हो गया। प्रकाश यात्रा के स्वागत में सर्वधर्म समाज के लोग मौजूद रहे। जगह-जगह फूलों की बारिश के साथ यात्रा का स्वागत किया गया। मनमोहक आतिशबाजी के साथ देर रात यात्रा सिकंदरा स्थित गुरुद्वारा गुरू का ताल पहुंची। शुक्रवार शाम यात्रा टेढ़ी बगिया पहुंची।

loksabha election banner

ताजनगरी में यात्रा की अगवानी गुरुद्वारा गुरु का ताल के संत बाबा प्रीतम सिंह और उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार परविंदर सिंह ने की। शहर भर की समूह संगतों ने शहर के दो दर्जन से अधिक स्थानों पर यात्रियों पर पुष्पवर्षा और माल्यार्पण करके स्वागत किया। गुरुनानक देव जी के संदेश के साथ फूलों से सजे आकर्षक रथ पर विराजमान गुरु गोविंद सिंह जी की ओर से हस्तलिखित दुर्लभ 'गुरुग्रंथ साहिब' का दर्शन करके संगत निहाल हुई। पंजप्यारों की अगुवाई में यात्रा टेड़ी बगिया, नराइच, रामबाग, बल्केश्वर, लंगडे की चौकी, भगवान हाईवे होते हुए गुरुद्वारा गुरु का ताल पहुंची। पूरे रास्ते महिला-पुरुष सेवादारों ने सड़क बुहारने के बाद पानी और फूलों की पंखुड़ियों का छिड़काव किया। पालकी में विराजमान श्री गुरु ग्रंथ साहिब के दर्शन के लिए संगतों की होड़ मची रही। गुरूद्वारा गुरू का ताल को आकर्षक लाइट से सजाया गया। यात्रा के गुरू का ताल पहुंचते ही फूलों की बारिश के साथ उसका स्वागत किया गया। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई। इस मनमोहक नजारे को देखते के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।

जगह-जगह हुआ स्वागत

टेड़ी बगिया, नराइच, आगरा हाईवे सर्विस पर सरदार त्रिलोचन सिंह, हाथरस अलीगढ़ रोड पर विकास खन्ना, रामबाग चौराहे से पहले डॉ. रंजना बंसल, रामबाग पर अशोक सिंह, गुरुद्वारा कृष्णा कॉलोनी, गुरुद्वारा बल्केश्वर, मनमोहन चावला संत राम कृष्ण कन्या विद्यालय, लंगड़े की चौकी गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार कमला नगर, नेहरु नगर मोड़ सरदार मंजीत सिंह चौधरी, अबू अल्लाह दरगाह के सच्जाद नशी एवं मुस्लिम समाज द्वारा, जय हॉस्पिटल के पास सरदार हरपाल सिंह सूरी, भगवान फ्लाई ओवर पर मौलाना सैयद अली गौहर ज़ैदी, ट्रासपोर्ट नगर चौराहा, बसंत ओवरसीज के सामने सरदार कुलदीप सिंह गुजराल ने किया। इसके बाद गुरुद्वारा गुरु के ताल पर संत बाबा प्रीतम सिंह जी की अगुवाई में भव्य स्वागत किया गया।

यह लोग रहे मौजूद

महंत हरपाल सिंह, हरबंस सिंह, अजायब सिंह, बंटी ग्रोवर, बॉबी आनंद, नरेंद्र सेठी, वात्सल्य उपाध्याय, मनमोहन सिंह, रघुवीर सिंह, इंदरजीत सिंह,सुरेन्द्र सलूजा, हरविंदर सिंह नागपाल,बंटी ओबराय,जसमीत सिंह रेखी, हिमाशु सचदेवा, गुरमीत सेठी, हैड ग्रंथी कुलविंदर सिंह,परमात्मा सिंह,नरेंद्र सिंह खनूजा,परमजीत सिंह सरना,रविन्द्र ओबराय, स्त्री सिंह सभा की रानी सिंह आदि।

आज ग्वालियर को होगी रवानगी 

प्रकाश यात्रा की शनिवार को गुरुद्वारा गुरु का ताल से ग्वालियर के लिए रवानगी होगी। गुरुद्वारा गुरू का ताल के मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह ने गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप को गुरुद्वारा गुरु का ताल पर विराजमान कराया। शनिवार सुबह आठ बजे बजे प्रकाशोत्सव के बाद संगत दर्शन, कीर्तन, अरदास करेगी। सुबह साढ़े आठ बजे नगर कीर्तन के रूप में यात्रा की रवानगी की जाएगी। यात्रा की रवानगी दक्षिणाचल, देवनगर, खंदारी, बाग फरजाना, हरीपर्वत, सेंट जोंस स्कूल, नालबंद चौराहा, कलेक्ट्रेट, साईं की तकिया, प्रतापपुरा, सदर बाजार, गुरुद्वारा मधु नगर, सेवला चौराहा होते हुए ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेगी।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.