Move to Jagran APP

Ram Mandir Bhumi Pujan: राम मंदिर के भूमि पूजन पर झूम उठा ब्रज का कण− कण

Ram Mandir Bhumi Pujan उधर रामपूजन इधर राम दरबार की महाआरती। रामायण का पाठ। यमुना मैया में दूध की धार से पूजन।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Wed, 05 Aug 2020 02:13 PM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2020 02:13 PM (IST)
Ram Mandir Bhumi Pujan: राम मंदिर के भूमि पूजन पर झूम उठा ब्रज का कण− कण
Ram Mandir Bhumi Pujan: राम मंदिर के भूमि पूजन पर झूम उठा ब्रज का कण− कण

आगरा, जेएनएन। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के अयोध्या में मंदिर निर्माण का बुधवार को भूमि पूजन हुआ, तो कान्हा की जन्मस्थली भी खुशी से झूम उठी। श्रीकृष्ण जन्मस्थान में विराजमान रामदरबार की अभिजीत मूहुर्त में महाआरती की गई। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आरती की। इस दौरान जन्मस्थान परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। शारीरिक दूरी का पालन करते हुए बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी महाआरती में शामिल हुए। उधर, जन्मस्थान स्थित अन्नपूर्णेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार से अखंड रामचरित मानस का पाठ पहले से ही चल रहा है। पूरे जन्मस्थान परिसर को सतरंगी झालरों से सजाया गया है। शाम को यहां दीपदान किया जाएगा।

loksabha election banner

उधर बरसाना के वृषभानु कुंड में नौका विहार के दौरान रामचरित मानस का पाठ किया गया। 

 

यमुना जी का दुग्धाभिषेक 

श्रीदीर्धविष्णु मंदिर सेवा संस्थान के तत्वावधान में पुण्य तीर्थ विश्राम घाट, मथुरा पर श्री रामजन्म भूमि आन्दोलन में सक्रिय रूप से सहभगिता निभाने वाले कारसेवको द्वारा स्वामीनरायण मंदिर के महंत स्वामी भानु प्रसाद दास जी ,स्वामी राम जीवन दास जी, विहिप नेता आचार्य बृजेंद्र नागर ,श्री दीर्धविष्णु मंदिर के महंत श्री कान्तानाथ चतुर्वेदी के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य विश्वकल्याणार्थ विश्वमंगल की कामना के साथ दुग्धाभिषेक व पूजन अर्चन किया और सकल मनोरथ सिद्धि के लिए माँ श्री यमुना जी से प्रार्थना करते हुए इस कार्य सिद्धि के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले सन्तो व रामभक्तो के.लिए पुष्पांजलि अर्पित की गयी । यमुना पूजन में आचार्य देवदत्त शास्त्री देवो पंडित, आचार्य लालजीभाई शास्त्री, नियो नेटवर्क के निदेशक कैलाश गुप्ता,मथुरा नगर निगम के महापौर मुकेश आर्यबन्धु,योगेश आवा,बजरंग दल के पूर्व संयोजक योगेन्द्र चतुर्वेदी, बजरंग दल पूर्व संयोजक योगेश आवा,अजय गोयल,विहिप के जिलाउपाध्यक्ष लक्ष्मन प्रसाद शर्मा निगम पार्षद रामदास चतुर्वेदी, भाजपा नेता नरेन्द्र सैनी,पार्षद रामकृष्ण चतुर्वेदी, लालकृष्ण चतुर्वेदी, सुनील चतुर्वेदी, विष्णुदास अग्रवाल, काशीनाथ चतुर्वेदी, बालकृष्ण चतुर्वेदी, अजय शर्मा, राजीव अग्रवाल ,संजीवकृष्ण पाठक, तरूण नागर,सूर्यकांत चतुर्वेदी, सतीश चतुर्वेदी, सचिन ,तरूण नागर,अरुण नागर, चतुर्वेदी, आदि प्रमुख रूप से सम्मलित रहे

आंवलखेड़ा शिव मंदिर पर महंत श्री नवल बिहारी शरण के द्वारा ग्रामीणों के संग मिलकर राम मंदिर निर्माण के लिए किया गया भूमि पूजन।

आगरा के घाट पर यमुना पूजन

अयोध्या में श्री राम मंदिर के भूमि पूजन के समय आगरा में राष्ट्रीय बजरंग दल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने रामबाग स्थित सीता राम घाट पर यमुना में दूध की धार छोड़ी। इसके बाद सामूहिक आरती कर यमुना में दीपदान किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार ने घाट के निकट 11 पौधे रोपे। उनका कहना था यह पौधे राम के भव्य मंदिर की आधारशिला रखे जाने का ऐतिहासिक दिन याद दिलाते रहेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.