Move to Jagran APP

Ram Mandir Ayodhya: अद्भुत होगा दृश्य, समूचा मंडल मनाएगा आज भादों में दिवाली

Ram Mandir Ayodhya ब्रज में खुशियों की बहार घर-घर जलेंगे दीप होगा मंदिरों में रामचरित मानस का पाठ। रामललाल के मंदिर की खुशी में आगरा मंडल के हर जिले में उल्लास।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Wed, 05 Aug 2020 07:05 AM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2020 07:05 AM (IST)
Ram Mandir Ayodhya: अद्भुत होगा दृश्य, समूचा मंडल मनाएगा आज भादों में दिवाली
Ram Mandir Ayodhya: अद्भुत होगा दृश्य, समूचा मंडल मनाएगा आज भादों में दिवाली

आगरा, जागरण संवाददाता। मर्यादा पुरुषोत्तम राम के भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान देखने की लालसा सैकड़ों वर्षों से रामभक्तों से दिलों में समाई है। लंबी लड़ाई के बाद शुभ घड़ी आई, तो रामलाल के भक्त उत्साहित हैं। बुधवार को राम मंदिर के भूमि पूजन को लेकर ब्रजवासी उत्साहित हैं। बुधवार के ऐतिहासिक दिन ब्रज में फिर दीवाली बनेगी। मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है, तो जगह-जगह अखंड रामचरित मानस का पाठ होगा। घर से लेकर सड़क तक दीप जलेंगे। दीपोत्सव में भागीदार बनने को हर ब्रजवासी उत्साहित है। राम की आराधना को कृष्ण के भक्त व्याकुल हैं।

loksabha election banner

रोशनी से नहाई कृष्ण की जन्मस्थली

श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर सोमवार से ही उत्सव शुरू हो गया। मंगलवार को पूर्णेश्वर महादेव मंदिर पर रामचरित मानस का अखंड पाठ शुरू हो गया। शाम को जन्मस्थान रंग-बिरंगी रोशनी से नहा उठा । तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। श्रीराम जन्मभूमि भूमिपूजन के समय दोपहर 12.15 बजे ठाकुर जी की दिव्य आरती होगी। मंदिर ढोल-नगाड़े और घंटा -घडिय़ाल, मृदंग, झांझ और मजीरे की ध्वनि से गुंजायमान होगा। शाम सात बजे हजारों दीप मंदिर परिसर में अर्पित होंगे।

 

द्वारिकाधीश मंदिर में होगा दीपदान

द्वारिकाधीश मंदिर पर सतरंगी बिजली सजावट की गई है। बुधवार को मंदिर में भजन-कीर्तन और दीपदान होगा। प्रत्येक झांकी में प्रत्येक दर्शनार्थी को मंदिर का प्रसाद वितरित किया जाएगा। सोमवार शाम मंदिर परिसर रोशनी से नहा गया।

धनुष धारण करेंगे केशव देव प्रभु

प्राचीन मंदिर ठाकुर श्री केशव देव महाराज के मीडिया प्रभारी नारायण प्रसाद शर्मा ने बताया कि बुधवार को प्राचीन केशव देव प्रभु धनुष धारण करेंगे। मंदिर परिसर में 1100 प्रज्वलित होंगे और विद्युत झालरों की रोशनी होगी।

राधारमण मंदिर की राख भी भेजी

ठा. राधारमण मंदिर की रज और करीब चार सौ साल से वैदिक मंत्रों से प्रज्जवलित अग्नि की राख भी मंदिर की नींव में शामिल होने के लिए भेजी गई। ठा. राधारमण मंदिर के सेवायतों ने मंदिर की रज और अग्नि की भस्म को कलश में संकलित कर उसका वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य पूजन किया। राधारमण मंदिर का प्रतिनिधित्व करने के लिए इस रज को कलश में रखकर अयोध्या के लिए रवाना किया।

प्रियाकांत जू मंदिर में दीपदान

छटीकरा स्थित ठा. प्रियाकांतजू मंदिर में भी संस्थापक देवकीनंदन ठाकुर ने भगवान श्रीराम परिवार के छायाचित्र के समक्ष दीपदान किया। अनुयायियों से पांच अगस्त को घरों में दीपदान करने की अपील की। रवि रावत, गजेंद्र ङ्क्षसह, विष्णु शर्मा, एचपी अग्रवाल मौजूद रहे।

अखंड ज्योति की गई प्रज्वलित

कराहरी के प्राचीन वनखंडी महादेव मंदिर पर तीन दिन से श्रीरामचरित मानस का पाठ भक्तों द्वारा किया जा रहा है। महंत हरीदास बाबा व आयोजक कुलवंत ङ्क्षसह ने बताया के पांच दिवसीय अखंड रामचरित मानस पाठ के साथ अखंड ज्योति भी प्रज्वलित की गई है।

परशुराम मंदिर पर अखंड रामायण पाठ

भगवान परशुराम मंदिर में रामचरित मानस का पाठ शुरू किया गया। सुमित दीक्षित, चंद्रप्रकाश पाठक, केदारनाथ शर्मा, गोङ्क्षवद पाठक, रामकुमार शर्मा, घनश्याम शर्मा, सौरव मिश्रा, कपिल, अजय लाल अग्रवाल, प्रशांत पाराशर, अंकित अग्रवाल मौजूद रहे।

रामलला के उत्सव में जगमगाया लाड़ली का महल

राम मंदिर भूमिपूजन के उत्साह में राधारानी का महल सजाया गया। श्रीराम चरित मानस का पाठ चल रहा है। हनुमान मंदिरों में भी रामचरित मानस का पाठ हुआ। मंदिर रिसीवर डॉ. कृष्णमुरारी गोस्वामी ने बताया राम मंदिर निर्माण को लेकर राधारानी मंदिर को भी भव्य सजाया गया।

नंदबाबा के घर भी बजी बधाई

नंदबाबा मंदिर परिसर में आचार्य हरिमोहन गोस्वामी के नेतृत्व में राम रक्षा पाठ, गोपाल सहस्त्रनाम पाठ, रामचरित मानस के पाठ का आयोजन किया गया है। नंदबाबा का महल रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग कर रहा है। डॉ. भुवनेश गोस्वामी, मुकेश गोस्वामी, सुशील गोस्वामी, मुरारीलाल गोस्वामी, दिनेश गोस्वामी, गोपाल गोस्वामी, कृष्णकांत गोस्वामी, राधारमण गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

दाऊजी मंदिर की हुई सजावट

ब्रजराज श्रीदाऊजी महाराज मंंदिर को भी सजाया गया है। रिसीवर आरके पांडेय ने दीपदान करने का आह्वान किया। श्रीराम जानकी मंदिर सराय मुहल्ला में रामचरित मानस का पाठ किया जा रहा है।

11 हजार दीपक बांटे

परिक्रमा मार्ग स्थित राधाप्रसाद आश्रम में श्रीहरिदासीय राधाप्रसाद सेवा ट्रस्ट द्वारा ब्रजभूमि के 2100 परिवारों को 11 हजार दीपक बांटे गए। श्रीस्वामी हरिदास पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी राधा प्रसाद देव ने दीप वितरण कर घरों में दीपोत्सव का आह्वान किया। संयोजक आचार्य बद्रीश, मोहिनी बिहारी शरण ने अतिथियों का स्वागत किया। स्वामी देवानंद महाराज, गौरव गोस्वामी, रामसजीवन दास, शंकर शुक्ला, गौरव गौतम, ऋतिक पाठक, गोङ्क्षवद शरण, सौरव शर्मा, भूपेश उपाध्याय, सौरव गौड़ मौजूद रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.