Rajasthan Politics: राजस्थान के राजनैतिक संकट पर मुस्कुराकर रह गए सुनील बंसल
Rajasthan Politics गुरु स्थान बाबा नीमकरोरी महाराज के चित्रपट का पूजन करके लगाया ध्यान।
आगरा, जेएनएन। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल मंगलवार को वृंदावन स्थित बाबा नीमकरोरी आश्रम पहुंचे। बंसल ने बाबा महाराज के चित्रपट का पूजन कर हनुमानजी महाराज का पूजन किया और कुछ देर ध्यान लगाकर साधना भी की। आश्रम पहुंचे बंसल का भाजपा नेता व पार्षद राधाकृष्ण पाठक ने स्वागत किया। बंसल राजस्थान में चल रही राजनैतिक उठापटक पर मुस्कुराकर रह गए। उन्होंने दौरे को धार्मिक बताते हुए राजनीतिक चर्चा से दूरी बनाए रखी।
परिक्रमा मार्ग स्थित बाबा नीमकरौरी आश्रम में मंगलवार को पहुंचे भाजपा प्रदेश महासचिव सुनील बंसल ने आध्यात्मिक गुरु डॉ. अनुराग कृष्ण पाठक के सान्निध्य में बाबा महाराज व हनुमानजी महाराज की पूजा-अर्चना की। बंसल ने राष्ट्र की समृद्धि और कोरोना संक्रमण से दुनिया को निजात दिलाने की बाबा महाराज से कामना की। पूजा- अर्चना के दौरान बंसल ने बाबा महाराज की कुटिया में कुछ देर ध्यान लगाया और आध्यात्मिक गुरु डाॅ. पाठक के साथ आध्यात्मिक चर्चा भी की। आश्रम में पूजा- अर्चना और ध्यान के बाद बंसल लखनऊ के लिए रवाना हो गए। पार्षद राधाकृष्ण पाठक, पूर्व जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिकरवार, नगर अध्यक्ष विनीत शर्मा, घनश्याम जादौन, विट्ठल चौहान, पंडित मनीष शुक्ला, रामप्रकाश महंत समेत अनेक लोग मौजूद रहे।