Move to Jagran APP

गोवर्धन में दर्शन कर बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, अभी तो सर्वे, परिणाम 23 को

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने गिरिराज से जीत का मांगा आशीर्वाद। दिल्ली से आगरा की तरफ जाते समय की पूजा-अर्चना।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Tue, 21 May 2019 10:30 AM (IST)Updated: Tue, 21 May 2019 10:32 AM (IST)
गोवर्धन में दर्शन कर बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, अभी तो सर्वे, परिणाम 23 को
गोवर्धन में दर्शन कर बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, अभी तो सर्वे, परिणाम 23 को

आगरा, जेएनएन। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने दिल्ली से आगरा की तरफ जाते समय गोवर्धन में गिरिराजजी से जीत का आशीर्वाद मांगा। मथुरा में पार्टी नेता के यहां मथुरा लोकसभा सीट की जानकारी भी ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का विश्वास दिलाया। कहा कि अभी तो केवल सर्वे आ रहे हैं, परिणाम 23 मई को आने शेष हैं।

loksabha election banner

सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और फतेहपुर सीकरी से सांसद का चुनाव लड़ रहे राज बब्बर ने गोवर्धन पहुंचकर गिरिराजजी के दर्शन कर जीत की मनौती मांगी। राज बब्बर अचानक गोवर्धन पहुंचे, गोवर्धन के प्रसिद्ध दानघाटी मंदिर पहुंचकर गिरिराजजी से अपनी जीत को पूजा अर्चना की। सेवायत रामेश्वर कौशिक ने उनका प्रसादी दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया। उन्होंने राधाकुंड परिक्रमा मार्ग के उद्धव कुंड के समीप गिरिराजजी का दुग्धाभिषेक किया। गोवर्धन से दर्शन करने के बाद वह कुछ मिनट के लिए कांग्रेसी नेता प्रताप ङ्क्षसह राणा के आनंदधाम कॉलोनी स्थित आवास पर रुके। उन्होंने यहां लोकसभा चुनाव की जानकारी ली और संगठन में चल रही गतिविधियों के बारे में पूछा।कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक ङ्क्षसहह चकलेश्वर, मोहन ङ्क्षसह, मास्टर प्रताप ङ्क्षसह, अजय शर्मा, प्रवीण ठाकुर, अजय कुमार आदि उपस्थित थे। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.