Move to Jagran APP

UP Weather 2019: खेतों में बिछ गए ओले, किसानों की आंखों से बहा पानी

गुरुवार को सुबह मौसम ने ली करवट, ब्रज क्षेत्र में मथुरा, फीरोजाबाद, एटा और कासगंज में बारिश व ओलावृष्टि।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Thu, 14 Feb 2019 01:47 PM (IST)Updated: Thu, 14 Feb 2019 01:47 PM (IST)
UP Weather 2019: खेतों में बिछ गए ओले, किसानों की आंखों से बहा पानी
UP Weather 2019: खेतों में बिछ गए ओले, किसानों की आंखों से बहा पानी

आगरा, जेएनएन। जाते-जाते सर्दी अपने तेवर बदल रही है। जैसे ही मौसम का मिजाज कुछ गर्म हुआ, वैसे ही पश्चिमी विक्षोभ के चलते बादल छा गए। गुरुवार सुबह ब्रज क्षेत्र में बादलों की तेज गडग़ड़ाहट के बीच जमकर ओलावृष्टि और बरसात हुई। खेतों में खड़ी फसल पर गिरे ओलों ने सरसों का फूल बिछा दिया। गेहूं की खड़ी बालियां भी धराशायी हो गईं। इससे किसानों की आंखों से भी बरसात होने लगी है।

loksabha election banner

मौसम विभाग ने बुधवार को ही अलर्ट जारी किया था। गुरुवार और शुक्रवार को बारिश होने की संभावना जताई थी। गुरुवार सुबह लगभग नौ बजे ब्रज मंडल के मथुरा, फीरोजाबाद, एटा और कासगंज में एकदम से काली घटाएं घिर आईं। बिजली चमकने के साथ बारिश शुरू हो गई। कहीं मूसलाधार तो कहीं रिमझिम। एटा और फीरोजाबाद में जमकर ओले भी पड़े। खेतों में इस समय में गेहूं, सरसों और आलू की फसल है। होली पर फसल की कटाई होनी थी। ओलों के पडऩे से फसल को जबरदस्त नुकसान पहुंचा है। खेतों में पानी भर गया है।

बारिश के चलते हवा भी ठंडी हो चली। आगरा में हालांकि बारिश नहीं हुई है लेकिन बादलों के छाए रहने और हवा ठंडी चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वेलेंटाइन डे पर शहरी इलाके में खुशगवार हुए मौसम का प्रेमी युगलों ने लुत्फ भी लिया। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को भी बारिश होने के आसार हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.