Published: Sat, 09 Mar 2024 07:54 PM (IST)
उत्तर मध्य रेलवे आगरा रेल मंडल से होकर हर दिन 350 ट्रेनें गुजरती हैं। हाल ही में रेलवे ने पुरी-योग ...और पढ़ें
जागरण संवाददाता, आगरा। Indian Railways: होली से ठीक पहले रेलवे यात्रियों को एक और सहूलियत देने जा रहा है। लंबी दूरी की कई ट्रेनों की गति को बढ़ाने की तैयारी चल रही है। इसका प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेज दिया गया है। 10 से 20 किमी प्रति घंटा की गति बढ़ने से ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान में बदलाव होगा। गति बढ़ने का असर ट्रेनों के किराया पर नहीं पड़ेगा।
उत्तर मध्य रेलवे आगरा रेल मंडल से होकर हर दिन 350 ट्रेनें गुजरती हैं। हाल ही में रेलवे ने पुरी-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस की रफ्तार में बदलाव किया है। अभी तक यह ट्रेन 110 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली थी लेकिन अब यह ट्रेन 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही है।
रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि जिन ट्रेनों की गति 80 से 110 किमी प्रति घंटा है। उन सभी ट्रेनों की गति में 20 से 30 किमी की बढ़ोतरी की जाएगी। इससे ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान में दस से 15 मिनट का बदलाव होगा। हालांकि ठहराव पूर्व की तरह ही निर्धारित रहेगा।
देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस है। इसकी गति 160 किमी प्रति घंटा है। वहीं वंदे भारत एक्सप्रेस की अधिकतम गति 160 किमी प्रति घंटा है। अगर औसत गति की बात की जाए तो यह 100 से 115 किमी प्रति घंटा के आसपास है।