Move to Jagran APP

Indian Railway: रेलवे ने तीन महीने में पकड़े एक लाख बिना टिकट यात्री, आंगरा मंडल ने की टॉप की राजस्व वसूली

Indian Railway टिकट चेकिंग के माध्यम से आगरा कैंट ने 6.60 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ। 1.06 लाख बेटिकट यात्रियों को पकड़ा है। आगरा किला टिकट चेकिंग दल ने 11 हजार बेटिकट यात्रियों को पकड़ा जिनसे 61 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Mon, 04 Jul 2022 01:35 PM (IST)Updated: Mon, 04 Jul 2022 01:35 PM (IST)
Indian Railway: रेलवे ने तीन महीने में पकड़े एक लाख बिना टिकट यात्री, आंगरा मंडल ने की टॉप की राजस्व वसूली
हली तिमाही समाप्त होने पर आगरा मंडल ने बेहतर राजस्व की प्राप्ति की है।

आगरा, जागरण संवाददाता। रेलवे ने तीन महीने में 1.17 लाख यात्रियों को बिना टिकट पकड़ा है। इसमें से एक लाख छह हजार यात्री आगरा कैंट सचल दल ने और 11 हजार लोगों को आगरा किला सचल दल ने पकड़ा है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि अर्थ व्यवस्था की पहली तिमाही समाप्त होने पर आगरा मंडल ने बेहतर राजस्व की प्राप्ति की है। ट्रेन में चल टिकट परीक्षकों द्वारा नियमित टिकट जांच सर्वाधिक की जाती है। बिना टिकट यात्रा पर अंकुश लगाने के लिए अभियान भी चलाए जाते हैं। टिकट चेकिंग के माध्यम से आगरा कैंट ने 6.60 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है। कैंट के टिकट चेकिंग दल ने 1.06 लाख बेटिकट यात्रियों को पकड़ा है। इसके साथ ही आगरा किला टिकट चेकिंग दल ने 11 हजार बेटिकट यात्रियों को पकड़ा, जिनसे 61 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ है।

loksabha election banner

आरपीएफ जागरूकता बाइक रैली पहुंची यमुना ब्रिज

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अारपीएफ द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। शुक्रवार को आरपीएफ ने बाइक रैली निकाली जिसको डीआरएम आनंद स्वरूप ने हरी झंडी दिखाई। रविवार को बाइक रैली यमुना ब्रिज रेलवे स्टेशन पहुंची। ये बाइक रैली आगरा रेल मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर जागरूकता अभियान चलाते हुए 15 जुलाई को प्रयागराज पहुंचेगी। अमृत महोत्सव के तहत इससे पूर्व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान, जल सेवा, सफाई अभियान, पौधरोपण, रन फार यूनिटी आयोजित की गई। लोगों को सुरक्षा और नियमों का पालन करने, पर्यावरण के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.