नलकूप चालक की परीक्षा शनिवार को, 17736 परीक्षार्थी होंगे शामिल
शनिवार को आगरा की सड़कों पर लग सकता है जाम। 37 केंद्रों पर होगी परीक्षा।
By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 11 Jan 2019 05:32 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jan 2019 05:32 PM (IST)
आगरा, जागरण संवाददाता। उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ की नलकूप चालक परीक्षा-2016 (सामान्य चयन) शनिवार को 37 केंद्रों में होगी। परीक्षा में 17736 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
एडीएम सिटी केपी सिंह ने बताया कि परीक्षा सुबह दस से 11.30 बजे तक होगी। छह जोनल मजिस्ट्रेट, 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 74 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। परीक्षा खत्म होने के बाद एमजी रोड और यमुना किनारा रोड पर जाम न लगे। इसके लिए पुलिस को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें