Move to Jagran APP

प्रांत संगठन मंत्री ने छोड़ा विहिप का साथ

संघ के कार्य से नाखुश होकर विहिप के प्रांतीय संगठन मंत्री ने छोड़ा पद। डा. तोगड़िया के संगठन हिंदू ही आगे में संभाला पद।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Jun 2018 05:33 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jun 2018 05:33 PM (IST)
प्रांत संगठन मंत्री ने छोड़ा विहिप का साथ
प्रांत संगठन मंत्री ने छोड़ा विहिप का साथ

आगरा(जागरण संवाददाता): डा. प्रवीण तोगड़िया के विहिप से किनारा करने के बद अब उनके समर्थक पदाधिकारियों ने भी संगठन को छोड़ना शुरू कर दिया है। विहिप के ब्रज प्रांत के संगठन मंत्री मनोज कुमार ने कई अन्य पदाधिकारियों के साथ डा. तोगड़िया के संगठन हिंदू ही आगे की सदस्यता रविवार को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में ले ली है।

loksabha election banner

उन्हें हिंदू ही आगे के युवा संगठन राष्ट्रीय बजरंग दल का राष्ट्रीय संयोजक बना दिया गया है।

इस बाबत मनोज कुमार का कहना है कि 35 वर्ष पूर्व उन्होंने डा. तोगड़िया के साथ भारत माता को विश्व विजेता बनाने का संकल्प लिया था। 22 साल के प्रचारक जीवन में कई उतार-चढ़ाव आए और कठिनाइयों का सामना भी किया लेकिन हमेशा संगठन के कार्य को ही महत्व दिया। उन्होंने कहा कि विहिप अब अपने मूल उद्देश्य से भटक रहा है। व्यक्ति से बड़ा संगठन, संगठन से बड़ा विचार इससे इतर कुछ लोग सिर्फ दायित्व के लिए ही कार्य कर रहे हैं। उन्होंने संगठन में फैली चाटुकारिता की परतें भी उजागर की। उन्होंने कहा कि संगठन में आज किसी भी हद तक जाकर षड़यंत्र किये जा रहे हैं। डॉ. हेडगेवार ने भी उस समय की राष्ट्रवादी काग्रेस से इसलिए मुक्ति ली थी क्योंकि वह व्यक्ति प्रधान हो गई थी। विचार नहीं विचारों के लिए मतभेद था, सत्ता की लोलुपता थी, वंदे मातरम जैसा राष्ट्रगान का भी अपमान हो रहा था। उस समय डॉक्टर साहब ने संघ का बीजा रोपण किया था। आज उस संगठन में सारे उद्देश्य, सारे विचार लुप्त हो चुके हैं। जबकि हमारे जैसे कार्यकर्ता हिंदुत्व की विचारधारा पर कायम रहने वाले हैं। हमें अयोध्या में राम मंदिर चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हो रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.