Move to Jagran APP

वृंदावन में लगा लंबा जाम, यमुना में डूबे युवक की तलाश को दिया जा रहा है धरना

यमुना में डूबे युवक के स्वजनों ने शुरू किया धरना। स्वतंत्रता दिवस पर धरना से शहर में वाहनों का लगा लंबा जाम डेढ़ घंटे बाद खुला। यमुना लगातार बढ़ रहा जलस्तर। खाेताखोरों के सामने युवक की तलाश में मुश्किल आ रही।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Mon, 15 Aug 2022 07:06 PM (IST)Updated: Mon, 15 Aug 2022 07:06 PM (IST)
वृंदावन में लगा लंबा जाम, यमुना में डूबे युवक की तलाश को दिया जा रहा है धरना
यमुना में डूबे युवक के स्वजनों ने शुरू किया धरना।

आगरा, जागरण टीम। दोस्तों संग रविवार को यमुना स्नान को देवरहा बाबा घाट पहुंचा युवक गहरे पानी जा पहुंचा और डूब गया। गोताखोरों की मदद से पुलिस ने यमुना में डूबे युवक की तलाश की लेकिन 24 घण्टे बीत जाने के बावजूद युवक का कोई सुराग नही लगा। पुलिस पर डूबे युवक की तलाश में लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्वजनों ने पड़ोसियों संग सोमवार शाम नगर निगम चौराहा पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिसके कारण चौराहे के चारों ओर वाहनों का लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस धरना दे रहे लोगों से वार्ता करने का प्रयास कर रही है।

loksabha election banner

विदित हो, रविवार दोपहर रंगजी नगला निवासी 24 वर्षीय गोपाल अपने दो साथियों संग यमुना स्नान करने देवरहा बाबा घाट पहुंचा। तीनों दोस्त घाट की सीढ़ियों पर स्नान कर रहे थे कि अचानक गोपाल आगे बढ़ गया और गहरे पानी मे डूब गया। पुलिस लगातार गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुटी थी। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी जब युवक का सुराग न लगा तो स्वजनों के सब्र का बांध टूट गया और नगर निगम चौराहा पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्वजनो से वार्ता में जल्द युवक का सुराग लगाने का भरोसा दिया तो करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खुलवाने में सफलता मिल सकी। सीओ सदर प्रवीण मलिक ने कहा स्वजनों को भरोसा दिलाया गया है। युवक की तलाश लगातार जारी है। रेस्क्यू टीम की संख्या बढ़ाई जा रही है। जल्द युवक का पता लगाया जाएगा।

यमुना का जलस्तर बढ़ने से हुई दिक्कत

यमुना में इनदिनों जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और बहाब भी अधिक है। जिसके कारण डूबे युवक की तलाश में दिक्कत आ रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.