Move to Jagran APP

होडल स्टेशन पर प्रदर्शन से दिल्ली- आगरा रूट रुका, दो दर्जन ट्रेन प्रभावित

आगरा- इंटरसिटी की मांग को लेकर दैनिक यात्रियों ने किया प्रदर्शन। कोहरे के चलते दो माह के लिए रद हुई है इंटरसिटी।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Fri, 14 Dec 2018 02:29 PM (IST)Updated: Fri, 14 Dec 2018 02:29 PM (IST)
होडल स्टेशन पर प्रदर्शन से दिल्ली- आगरा रूट रुका, दो दर्जन ट्रेन प्रभावित
होडल स्टेशन पर प्रदर्शन से दिल्ली- आगरा रूट रुका, दो दर्जन ट्रेन प्रभावित

आगरा, जेएनएन। शुक्रवार का दिन भारतीय रेल और यात्रियों के लिए परेशानियों भरा रहा। एक तरफ शिकोहाबाद में दिल्ली से मुगलसराय जा रही मालगाड़ी एमपी बॉक्सन के दो डिब्बे पटरी से उतरे तो इधर आगरा- दिल्ली रूट यात्रियों के प्रदर्शन के चलते करीब ढाई घंटे प्रभावित रहा।

loksabha election banner

शुक्रवार को आगरा- दिल्ली रूट पर स्थित होडल स्टेशन पर इंटरसिटी को शुरू किये जाने की मांग को लेकर यात्रियों ने प्रदर्शन किया। यात्रियों के प्रदर्शन के कारण इस रूट पर चलने वालीं करीब दो दर्जन ट्रेन प्रभावित रहीं। इससे ट्रेन यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। एक तरफ शीतलहर और दूसरी ओर ट्रेन का समय प्रभावित होने से यात्री परेशान रहे।

बता दें कि रेल प्रशासन द्वारा दिल्ली- आगरा इंटरसिटी कोहरे के चलते दो माह के लिए रद कर दी गई है। दिसंबर से फरवरी तक अधिक कोहरा पडऩे के कारण इंटरसिटी नहीं चलेगी। रेल प्रशासन के इस निर्णय से दिल्ली जाने वाले दैनिक यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस निर्णय के खिलाफ ही कई दर्जन यात्रियों ने होडल स्टेशन पर प्रदर्शन किया। यात्रियों के प्रदर्शन के कारण अप और डाउन लाइन के दोनों ट्रेक प्रभावित रहे। दिल्ली- आगरा रूट पर चलने वालीं करीब दो दर्जन एक्सप्रेस, पैसेंजर व अन्य गाडिय़ां प्रभावित रहीं।

ये ट्रेन ने रहीं प्रभावित

- कोसी- गाजियाबाद शटल: ढाई घंटा प्रभावित रही। 

- अमृतसर एक्सप्रेस: एक घंटा 55  मिनट प्रभावित रही।

- उज्जैयनी एक्सप्रेस: दो घंटा प्रभावित रही।

- गरीबरथ एक्सप्रेस: दो घंटा प्रभावित रही।

- विलासपुर- नई दिल्ली एक्सप्रेस: दो घंटा मिनट प्रभावित रही।

- सिकंदराबाद- निजामउद््दीन दूरन्तो: एक घंटा 45 मिनट प्रभावित रही।

- श्रीधाम एक्सप्रेस- दो घंटा प्रभावित रही।

- अगस्तक्रांति राजधानी- करीब डेढ़ घंटा प्रभावित रही।

- तूफान एक्सप्रेस: करीब दो घंटा प्रभावित रही।

- मंगला एक्सप्रेस: 25 मिनट प्रभावित रही।

- समता एक्सप्रेस: करीब दो घंटा प्रभावित रही।

- सचखंड एक्सप्रेस: एक घंटा 15 मिनट प्रभावित रही।

- महाकौशल एक्सप्रेस: एक घंटा

- केरला एक्सप्रेस: 25 मिनट

- उत्कल एक्सप्रेस: 25 मिनट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.