Move to Jagran APP

Rahul Gandhi की लोकसभा सदस्यता निरस्त होने पर आगरा में प्रदर्शन, हाईवे पर पुतला फूंक कर दिया धरना

Agra News In Hindi आगरा में पुलिस की सक्रियता के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हाईवे से निकाला गया। प्रदर्शन के चलते हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने पार्टी पदाधिकारियों को उठाकर हाईवे को सुचारू कराया।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek SaxenaPublished: Sat, 25 Mar 2023 01:34 PM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2023 01:34 PM (IST)
Rahul Gandhi की लोकसभा सदस्यता निरस्त होने पर आगरा में प्रदर्शन, हाईवे पर पुतला फूंक कर दिया धरना
Agra News: हाईवे पर धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता।

आगरा, जागरण संवाददाता। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता निरस्त करने के खिलाफ आगरा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता शनिवार को अबुल उल्लाह की दरगाह के सामने एकत्रित हो गए और हाईवे पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका।

loksabha election banner

मौके पर पहुंची पुलिस ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हाईवे से उठाना शुरू किया। हाईवे पर प्रदर्शन से लंबा जाम लग गया। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मीनू, शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू, प्रदेश सचिव अमित सिंह, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.