Suicide Case in Agra: आगरा के सिकंदरा में प्रॉपर्टी डीलर ने की खुदकुशी, फंदे पर लटका मिला शव
Suicide Case in Agra सिकंदरा के दुर्गेश नगर की घटना। पुलिस को सुसाइड नोट मिला जो तीन से चार पन्नों का है। पहले पेज को पढ़ने पर पता चला कि प्रॉपर्टी डीलर महावीर सिंह ने किसी व्यक्ति को जमीन खरीदने के लिए रुपये दिए थे।
आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में सिकंदरा के दुर्गेश नगर कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलर महावीर सिंह ने खुदकुशी कर ली। उनकी उम्र 45 वर्ष थी। शुक्रवार की सुबह उनका शव फंदे पर लटका मिला।
इंस्पेक्टर सिकंदरा विनोद कुमार ने बताया कि महावीर सिंह जमीनों की खरीद फरोख्त का काम करते थे। गुरुवार की रात को परिवार शादी में गया हुआ था। वह घर में अकेले थे। शुक्रवार की सुबह स्वजन आए थे। गेट अंदर से बंद था। वह किसी तरह अंदर गए तो कमरे में फंदे से महावीर सिंह का शव लटका देखा। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। कमरे में एक सुसाइड नोट भी मिला है, जो तीन से चार पन्नों का है। पहले पेज को पढ़ने पर पता चला कि महावीर सिंह ने किसी व्यक्ति को जमीन खरीदने के लिए रुपये दिए थे। लेकिन, जमीन का बैनामा नहीं किया। इससे महावीर परेशान थे। स्वजन की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।