Move to Jagran APP

अब निगम खुद कलेक्ट करेगा घर-घर से कूड़ा, जानिए कैसे परवान चढ़ेगी योजना Agra News

लोहामंडी वार्ड से निगम करेगा शुरुआत पहले चरण में दो गाडिय़ां लगाईं। चार कंपनियों को चेतावनी अनिवार्य रूप से हर माह जमा करना होगा चालीस फीसद यूजर चार्ज।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Wed, 02 Oct 2019 10:45 AM (IST)Updated: Wed, 02 Oct 2019 10:45 AM (IST)
अब निगम खुद कलेक्ट करेगा घर-घर से कूड़ा, जानिए कैसे परवान चढ़ेगी योजना Agra News
अब निगम खुद कलेक्ट करेगा घर-घर से कूड़ा, जानिए कैसे परवान चढ़ेगी योजना Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। नगर निगम अब खुद डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करेगा। इसकी शुरुआत लोहामंडी वार्ड से की जा रही है। पहले चरण में दो गाडिय़ां दी गई हैं। लोग रोड पर कूड़ा न फेंके और सीटी बजाने पर गाड़ी में ही कूड़ा डाले, इसके लिए उन्हें जागरूक किया जा रहा है।

loksabha election banner

नगर निगम में साढ़े छह साल पूर्व डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू हुआ था। अब तक तीन कंपनियां कूड़ा कलेक्शन से पल्ला झाड़ चुकी हैं। वर्तमान में चार कंपनियां कूड़ा कलेक्शन में लगी हुई हैं।

नगरायुक्त अरुण प्रकाश ने बताया कि लोहामंडी वार्ड में निगम खुद कूड़ा कलेक्ट करेगा। अगर ट्रायल सफल रहता है तो बाकी वार्डों में भी चरणबद्ध तरीके से इसे लागू किया जाएगा। निगम कर्मचारी यूजर चार्ज की वसूली करेंगे। न्यूनतम यूजर चार्ज 65 रुपये प्रति माह है। उन्होंने बताया कि वार्ड में दो गाडिय़ां लगाई गई हैं। जरूरत पडऩे पर इनकी संख्या और भी बढ़ाई जाएगी। उधर, चार कंपनियों को चेतावनी दी गई है कि हर माह अनिवार्य रूप से चालीस फीसद यूजर चार्ज निगम के खाते में जमा कराएं। चार्ज न जमा कराने पर कार्रवाई की जाएगी।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.