शहर में गड़बड़ाई जलापूर्ति
शनिवार को शहर के कई क्षेत्रों में जलापूर्ति गड़बड़ा गई। कहीं पर पानी नहीं आया, तो कहीं प्रेशर कमजोर रहा। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जल संस्थान ने टैंकर भेज आपूर्ति की।
जासं, आगरा: शनिवार को शहर के कई क्षेत्रों में जलापूर्ति गड़बड़ा गई। कहीं पर पानी नहीं आया, तो कहीं प्रेशर कमजोर रहा। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जल संस्थान ने टैंकर भेज आपूर्ति की।
जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से हर दिन 150 एमएलडी और एमबीबीआर प्लांट से 140 एमएलडी पानी की आपूर्ति होती है। शनिवार सुबह काजीपाड़ा के आधा दर्जन व मंटोला के दर्जनभर मकानों में आपूर्ति नहीं हुई। इसकी शिकायत नगर निगम से की गई। शाम को बेलनगंज, जीवनी मंडी, किशोरपुरा, आवास विकास सेक्टर पांच और 11 के चार दर्जन मकानों में भी आपूर्ति नहीं हुई। वहीं आवास विकास सेक्टर तीन में पाइपलाइन में लीकेज होने से प्रेशर कमजोर रहा। शिकायत के बाद जल संस्थान की टीम पहुंची और देर शाम लीकेज को ठीक किया।