Move to Jagran APP

यूनाइटेड नेशन जनरल एसेंबली की अध्यक्ष मुग्ध हुई ताज के सौंदर्य पर

तजामहल और आगरा किला का किया भ्रमण। ताज में सेंट्रल टैंक पर खिंचवाई तस्वीरें भी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Aug 2018 02:25 PM (IST)Updated: Sun, 12 Aug 2018 02:30 PM (IST)
यूनाइटेड नेशन जनरल एसेंबली की अध्यक्ष मुग्ध हुई ताज के सौंदर्य पर
यूनाइटेड नेशन जनरल एसेंबली की अध्यक्ष मुग्ध हुई ताज के सौंदर्य पर

आगरा(जेएनएन): बेमिसाल है ताज और बेमिसाल है इसकी स्थापत्य की कला। इंसानी हुनर का बेजोड़ नूमना है। बस इसे निहारते ही रहें और बाकी दुनिया से अलग हो जाएं..विश्व के सात अजूबों में शामिल ताजमहल के सौंदर्य पर मुग्ध होते हुए यह शब्द यूनाइटेड नेशन जनरल एसेंबली की अध्यक्ष के होंठों से बरबस ही निकल पड़े।

loksabha election banner

शनिवार देर शाम यूएन जनरल एसेंबली की अध्यक्ष मारिया फर्नाडा एस्पिनोसा गार्सेस आगरा पहुंची। यहां होटल ओबरॉय अमर विलास में रात गुजारी। रविवार सुबह ही ताज भ्रमण की इच्छा साथ आए अधिकारियों को जताई। सुबह ताजमहल के दीदार के लिए जब वे पहुंची तो एक अलग उत्साह उनके चेहरे पर था। करीब एक घंटे तक उन्होंने ताज का दीदार किया। ताज परिसर में भ्रमण के दौरान वे ताज के सौंदर्य पर मुग्ध नजर आई। उन्होंने मोहब्बत की निशानी को बेमिसाल बताया। इस दौरान उन्होंने ताज की पच्चीकारी, स्थापत्य कला व हस्तकला इतिहास में काफी दिलचस्पी भी ली। काफी देर तक वे ताज के पाश्‌र्र्व में यमुना को निहारती रहीं। सेंट्रल टैंक पर उन्होंने काफी देर तक फोटो भी खिंचवाए। ताज से रवानगी से पूर्व उन्होंने विजिटर बुक पर स्पैनिश भाषा में ताज को बेमिसाल भी लिखा। इसके बाद मारिया वापस होटल पहुंची। जहां कुछ देर आराम करने के बाद आगरा किला के भ्रमण के लिए वे निकलीं। आगरा किला के भ्रमण के दौरान भी उन्होंने काफी देर तक इतिहास की जानकारी ली। आगरा किला से ताज के दीदार की ललक भी उनमें थी। यहां से काफी देर तक वे ताज का दीदार करती रहीं। करीब एक घंटा यहां ठहरने के बाद होटल के लिए रवाना हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.