Move to Jagran APP

Agra News: जी-20 के लिए दुल्हन सी सजेगी ताजनगरी, चमकेगी आगरा फोर्ट की रोड, हटेंगी झोपड़ियां

Agra News In Hindi आगरा किला के सामने लगेंगी टाइल्स विकसित होगी हरियाली। तीन से चार दिनों में झोपड़ियों को हटाया जाएगा। रोड की भी होगी मरम्मत डीएम ने दिए आदेश। अध्यक्षता मिलने के बाद आगरा फोर्ट सहित सौ स्मारकों पर रोशनी की थी।

By amit dixitEdited By: Abhishek SaxenaPublished: Mon, 05 Dec 2022 10:55 AM (IST)Updated: Mon, 05 Dec 2022 10:55 AM (IST)
Agra News: जी-20 के लिए दुल्हन सी सजेगी ताजनगरी, चमकेगी आगरा फोर्ट की रोड, हटेंगी झोपड़ियां
Agra News: आगरा किला के सामने लगेंगी टाइल्स, विकसित होगी हरियाली।

आगरा, जागरण संवाददाता। जी-20 देशों के प्रतिनिधियों के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आगरा किला के सामने टाइल्स लगेंगी। हरियाली भी विकसित होगी। तीन से चार दिनों में झोपड़ियों को हटाया जाएगा। रोड की मरम्मत होगी। जरूरत के हिसाब से साइनेज लगाए जाएंगे।

loksabha election banner

आगरा में होंगी कल्चरल कोर ग्रुप की बैठकें

आगरा में फरवरी 2023 में जी-20 देशों के प्रतिनिधियों की अहम बैठक होने जा रही है। यहीं पर कल्चरल कोर ग्रुप के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। जल्द ही एडवांस टीम का आगमन शुरू हो जाएगा। यह टीमें हर दिन सुरक्षा को परखेंगी। ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुरसीकरी स्मारक का भी जायजा लेंगी। शहर को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। डीएम नवनीत सिंह चहल ने बताया कि प्रतिनिधियों के आगमन को देखते हुए संबंधित सड़कों की मरम्मत कराने के लिए कहा गया है। साथ ही जरूरत के हिसाब से साइनेज लगाए जाएंगे। रोड और फुटपाथ के अतिक्रमण को हटाया जाएगा। पुरानी मंडी तिराहा, बिजलीघर चौराहा को व्यवस्थित तरीके से विकसित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...

Mainpuri By Poll: अखिलेश के परिवार के साथ भाजपा का टेस्ट है मैनपुरी उप चुनाव, 10 प्वाइंट में पढ़ें खास बातें

चलेंगी अतिरिक्त ई-बस

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से फतेहपुरसीकरी स्मारक के लिए अतिरिक्त इलेक्ट्रिक (ई) बसों का संचालन किया जाएगा। इससे यात्रियों को किसी तरीके की कोई दिक्कत नहीं होगी। आगरा किला के सामने से हटेंगी झोपड़ी, सुंदरीकरण होगा। जी-20 देश के सदस्यों के आगमन के चलते उठाया जा रहा है कदम।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.