Move to Jagran APP

इस पोर्टल के जरिए देश का भविष्‍य सुधारने की कवायद, जानिए विशेषता Agra News

एफएसएसएआइ के पोर्टल पर उपलब्ध होगी जानकारी। स्कूलों को करना होगा पंजीकरण हेल्थ संबंधित कार्यक्रम से तय होगी रैंकिंग।

By Tanu GuptaEdited By: Published: Tue, 01 Oct 2019 06:20 PM (IST)Updated: Tue, 01 Oct 2019 07:15 PM (IST)
इस पोर्टल के जरिए देश का भविष्‍य सुधारने की कवायद, जानिए विशेषता Agra News
इस पोर्टल के जरिए देश का भविष्‍य सुधारने की कवायद, जानिए विशेषता Agra News

आगरा, जागरण संवाददाता। नौनिहालों के कंधों पर देश का भविष्य टिका है और उनका भविष्य स्वास्थ्य, शिक्षा पर। इन्हें सुरक्षित और सशक्त बनाने की सख्त जरूरत है। इसके लिए स्कूल, कॉलेज अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं। भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने एक पोर्टल शुरू किया है। इससे देश के भविष्य को बेहतर बनाने की पहल शुरू हुई है।

prime article banner

भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआइ) ने SNF portal.in शुरू किया है। इस पर सेफ एडं न्यूट्रीशियस फूड के लिए बेसिक शिक्षा विद्यालय का पंजीकरण होगा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की अपर मुख्य सचिव डॉ. अनीता भटनागर जैन ने प्रदेश के सभी जनपदों के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन को पत्र जारी किया है। भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण केंद्रीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत छात्र-छात्रओं को खान-पान के लिए जागरूक कर रहा है। इस पोर्टल पर स्वास्थ्य बेहतर बनाने की विभिन्न जानकारी उपलब्ध होंगी, जो ऑन लाइन और निश्शुल्क मिल सकेंगी। विभाग ने यह पोर्टल देश के भविष्य को सुधारने के लिए तैयार किया है। एफएसडीए के कहने पर आगरा के स्कूल भी पोर्टल पर पंजीकरण करवा रहे हैं।

इनके आधार पर पंजीकरण

स्कूलों को पोर्टल पर काफी सूक्ष्म जानकारियां ऑनलाइन भरनी होंगी। स्कूल का नाम, पता, राज्य का नाम, प्रधानाचार्य का नाम, स्कूल का प्रकार, स्कूल की ई-मेल आइडी के साथ फोन नंबर भी दर्ज करना होगा।

एफएसएसएआइ करती है आकलन

भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण कुछ बिंदुओं पर प्रदेश का आकलन करती है। इसमें सेफ एंड न्यूट्रीशियस फूड भी शामिल है। अब इसके आधार पर ही रैंकिंग तय की जाएगी। साथ ही स्कूल की रैंक में अहम भूमिका होगी।

शासन ने पत्र जारी किया है। जिले के सभी स्कूलों को एसएनएफ पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। स्कूल विद्यार्थियों की हेल्थ संबंधित कार्यक्रमों की जानकारी इस पर उपलब्ध कराएंगे। साथ ही पोर्टल पर भी जागरूकता की जानकारी उपलब्ध होगी।

बसंत गुप्ता, खाद्य अधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.