Move to Jagran APP

जनकपुरी में रौनक बढ़ी, जनक दुलारी के विवाह की तैयारी

जनकपुरी में चार अक्टूबर से शुरू होंगे कार्यक्रम, पांच को सीताजी का डोला निकलेगा, सात को विदाई, मिथिलानगरी वासियों को दिए जा रहे निमंत्रण

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Oct 2018 02:03 AM (IST)Updated: Mon, 01 Oct 2018 02:03 AM (IST)
जनकपुरी में रौनक बढ़ी, जनक दुलारी के विवाह की तैयारी
जनकपुरी में रौनक बढ़ी, जनक दुलारी के विवाह की तैयारी

आगरा (जेएनएन): ताजनगरी की रामलीला में जानकी के विवाह की तैयारियां जोरों पर हैं। यहां चार अक्टूबर से कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। पांच को सीताजी का डोला भ्रमण करेगा और सात को विदाई होगी। इसके लिए मिथिलानगरी वासियों को निमंत्रण दिए जा रहे हैं।

loksabha election banner

दीपक गोयल राजा जनक और उनकी पत्‍‌नी ममता गोयल रानी सुनयना बनीं हैं। रविवार को ओल्ड विजय नगर कॉलोनी स्थित श्री गोयल के आवास पर हुई प्रेसवार्ता में दोनों ने कहा कि पूर्वजों के आशीर्वाद से ही उन्हें जानकी के माता-पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। प्रेसवार्ता में महेश शर्मा, उमेशचंद्र गुप्ता, छोटेलाल बंसल आदि मौजूद रहे।

जनक के यहां ये होंगे कार्यक्रम

- चार अक्टूबर: सीताजी को हल्दी, मेहंदी व संगीत आरडी गुप्ता के ओल्ड विजय नगर कॉलोनी स्थित आवास पर।

- पांच अक्टूबर: सीताजी का डोला जनकपुरी में भ्रमण करेगा और गौरा पूजन होगा।

- छह अक्टूबर: तुलसी-सालिग्राम विवाह विजय क्लब में।

- सात अक्टूबर: बढ़हार की प्रसादी दोपहर में और रात को सीताजी की विदाई राजा जनक के आवास पर।

यहां से गुजरेगा सीताजी का डोला

सीताजी का डोला राजा जनक के ओल्ड विजय नगर कॉलोनी स्थित आवास से बैंड-बाजों के साथ निकलेगा। यह मोतीलाल नेहरू रोड, ¨रग रोड होते हुए राधाकृष्ण मंदिर पहुंचेगा। वहां गौरा पूजन होगा। गुरुद्वारा के सामने से यूनिवर्सिटी हॉस्टल रोड, आशीष पैलेस रोड, सीताराम मंदिर, विभव विलास, सारंग रेजीडेंसी, हनुमान मंदिर होते हुए आगरा चैन हाउस पहुंचेगा।

जनक महल पर ये कार्यक्रम

पांच अक्टूबर: शाम सात से रात 11 बजे तक वृंदावन की मंडली की प्रस्तुति।

छह अक्टूबर: रात आठ से 11 बजे तक स्वरूपों के दर्शन।

सात अक्टूबर: रात आठ से 11 बजे तक स्वरूपों के दर्शन।

आठ अक्टूबर: शाम सात से राम 10 बजे तक सम्मान समारोह। रात 10 बजे से खाटू श्याम की भजन संध्या।

दशरथ महल पर ये कार्यक्रम

पांच अक्टूबर: श्याम चाकरी संस्था द्वारा रात आठ बजे से खाटू श्याम की भजन संध्या।

सात अक्टूबर: दशरथ महल पर शाम सात से रात 11 बजे तक भजन संध्या।

आठ अक्टूबर: शाम सात से रात 11 बजे लोक नृत्यों की प्रस्तुति।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.