विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रेम संबंध में ठहर गया गर्भ, थाने पहुंचा मामला; पंचायत ने बाहर बने मंदिर में करा दी दोनों की शादी

By Praveen Rawat Edited By: Prateek Gupta
Published: Thu, 23 Apr 2026 07:18 PM (IST)

मलपुरा में एक प्रेम प्रसंग का मामला थाने पहुंचा जब युवती गर्भवती हो गई। पंचायत के हस्तक्षेप के बाद, दोनों ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

संवाद सूत्र, मलपुरा (आगरा)। कस्बे में गुरुवार को एक अनोखा मामला सामने आया। जहां विवाद की शुरुआत थाने से हुई और अंत शादी के मंडप में हुआ। एक युवक और युवती के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग का मामला जब थाने पहुंचा। 

मलपुरा थाना क्षेत्र के गांव में एक परिवार पिछले लगभग 10 वर्षों से किराये पर रह रहा है। इसी परिवार की 19 वर्षीय युवती का ताजगंज क्षेत्र के एक गांव के युवक के साथ पिछले चार माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती गर्भवती हो गई। वह युवक पर विवाह के लिए दबाव बनाने लगी।

लेकिन युवक लगातार टालमटोल कर रहा था। इससे आहत होकर युवती ने बुधवार रात थाना मलपुरा में शिकायत दर्ज कराई। इस पर युवक ने युवती से संपर्क किया। गुरुवार सुबह दोनों पक्षों के स्वजनों को बुलाया गया। उन्होंने गांव के कुछ संभ्रांत लोगों के साथ पंचायत बैठाई।

करीब दो घंटे चली पंचायत में युवती ने युवक के साथ विवाह करने की इच्छा जताई। जिस पर युवक ने भी सहमति दे दी। इसके बाद दोनों पक्षों के स्वजन ने बिना देर किए विवाह की व्यवस्था कर दी। थाना के पास स्थित एक मंदिर में दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई।

युवक ने युवती की मांग में सिंदूर भरकर उसे पत्नी के रूप में स्वीकार किया। एक–दूसरे ने आपस में मिठाई भी खिलाई। ग्रामीणों ने विवाह के बाद ने नवदंपती को आशीर्वाद दिया।

मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार वशिष्ठ ने बताया कि दोनों पक्ष ने सुलह कर ली है।