Move to Jagran APP

अटल जी के स्वास्थ्य सुधार को पूजा-पाठ का दौर

आगरा (जेएनएन): देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य में सुधार की कामना को दुग्धाभिषेक, ब्रज की माटी से रहा वाजपेयी का गहरा जुड़ाव

By JagranEdited By: Published: Thu, 16 Aug 2018 01:06 PM (IST)Updated: Thu, 16 Aug 2018 01:06 PM (IST)
अटल जी के स्वास्थ्य सुधार को पूजा-पाठ का दौर
अटल जी के स्वास्थ्य सुधार को पूजा-पाठ का दौर

आगरा (जेएनएन): देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ्य में सुधार की कामना को लेकर ब्रज में पूजा-पाठ का दौर चल रहा है। उनके पैतृक गांव बटेश्वर में परिवारीजनों ने विशेष पूजा का आयोजन गुरुवार सुबह किया। साथ ही उनके सगे-संबंधी और परिचित चिंताग्रस्त हैं।

loksabha election banner

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का पैतृक गांव आगरा की बाह तहसील में बटेश्वर है। यहां उनके परिवार से जुड़े लोग अब भी रहते हैं। साथ ही अटल जी का भी ब्रज की माटी से शुरू से ही लगाव रहा है। गुरुवार सुबह जैसे ही उनकी हालत चिंताजनक होने की खबर आई तो उनके रिश्तेदारों ने मंदिर में अनुष्ठान शुरू करा दिया। परिजनों ने बटेश्वर स्थित ब्रह्मलाल मंदिर में दुग्धाभिषेक कराते हुए अटल जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के लिए मथुरा भी घर आगन जैसा रहा है। उनका यहा के लोगों से गहरा लगाव था, यहा वह लोगों के साथ साइकिल और बाइक पर घूमे तो कार्यकर्ताओं के घर में भोजन किया। यहा से वह एक बार लोकसभा का चुनाव भी लड़े पर इसमें असफलता हाथ लगी। फरह स्थित दीनदयाल धाम में उनके निरंतर आने के कारण कार्यकर्ताओं के बीच भी वह हमेशा सहज और सरल रहे। यहां भी लोग उनके स्वास्थ्य सुधार की कामना कर रहे हैं।

वहीं फीरोजाबाद से भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जुड़ाव रहा है। दिहुली काड में कई लोगों के मारे जाने के बाद साढ़ूपुर में हत्या के मामले में देश भर में सियासत गर्माई तो अटल बिहारी वाजपेयी ने फीरोजाबाद में दिहुली से साढ़ूपुर तक पदयात्रा की थी। मैनपुरी लोकसभा में पड़ने वाले शिकोहाबाद में भी 1995 में अटलजी ने एक बड़ी सभा को संबोधित किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.