Move to Jagran APP

जानिए किस चित्रकार ने बनाई अटल की पोट्रेट, संसद में राष्ट्रपति ने किया अनावरण

भारत रत्न पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की पोट्रेट हुई संसद के केंद्रीय कक्ष में स्थापित। वृंदावन के पद्मश्री चित्रकार कन्हाई ने दिया सजीव रूप।

By Prateek GuptaEdited By: Published: Tue, 12 Feb 2019 08:56 PM (IST)Updated: Tue, 12 Feb 2019 08:56 PM (IST)
जानिए किस चित्रकार ने बनाई अटल की पोट्रेट, संसद में राष्ट्रपति ने किया अनावरण
जानिए किस चित्रकार ने बनाई अटल की पोट्रेट, संसद में राष्ट्रपति ने किया अनावरण

आगरा, जेएनएन। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पोट्रेट संसद के केंद्रीय कक्ष में स्थापित हो गई। मंगलवार को राष्ट्रपति ने संसद के केंद्रीय कक्ष में पूर्व पीएम वाजपेयी की पोट्रेट का अनावरण किया। इस सजीव पोट्रेट को वृंदावन के पद्मश्री चित्रकार कृष्णा कन्हाई ने बनाया है।

loksabha election banner

पद्मश्री कृष्णा कन्हाई ने बताया कि उनके द्वारा पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की चार फीट चौड़ा व सात फीट लंबा तैलीय चित्र तैयार किया गया था। जिसके लिए संसद की पोट्रेट कमेटी की अध्यक्ष व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन द्वारा उन्हें तैयार कराने की जिम्मेदारी दी गई थी। कृष्णा कन्हाई ने बताया कि मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विधिवत रूप से अटलजी के तैलीय चित्र का अनावरण किया। समारोह में उपराष्ट्रपति वैंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद, यूपीए चेयरपरसन सोनिया गांधी समेत अनेक सांसद व केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे। समारोह में राष्ट्रपति कोङ्क्षवद ने कहा कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को भारतीय राजनीति के महानायकों के रूप में हमेशा याद किया जाएगा। राजनीति में विजय और पराजय को स्वीकार करने में जिस सहजता और गरिमा अटलजी ने दिखाई, वह अनुकरणीय है। राष्ट्रपति कोविंद ने चित्रकार कृष्णा कन्हाई का भी सम्मान किया।

बीस दिन में तैयार की पोट्रेट

चित्रकार कृष्णा कन्हाई ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ने उन्हें पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का पोट्रेट बनाने की जिम्मेदारी दिसंबर के अंतिम हफ्ते में दी। लेकिन समय कम होने के बावजूद उन्होंने रात दिन मेहनत कर चार फीट चौड़ी व सात फीट लंबी पोट्रेट को बीस दिन में तैयार कर लिया था।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.